गेल उत्कर्ष सुपर 80, वाराणसी की बेटियों की जेईई मेन्स 2026 में शानदार सफलता
बेटियों को मिल रहा है विज्ञान और तकनीक की दुनिया में आगे बढ़ने का मौका

वाराणसी, 24-04-26: शिक्षा में समान अवसर और महिला सशक्तिकरण के अपने लक्ष्य की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल करते हुए, गेल उत्कर्ष सुपर 80, वाराणसी जो गेल (इंडिया) लिमिटेड की CSR पहल के तहत संचालित एक आवासीय कोचिंग केंद्र है-ने उल्लेखनीय सफलता दर्ज की है। वर्तमान बैच की सभी 30 छात्राओं ने JEE Main 2026 उत्तीर्ण कर लिया है और अब वे JEE Advanced के लिए पात्र हो गई हैं। यह लगातार दूसरा वर्ष है जब केंद्र ने 100% परिणाम हासिल किया है।
उच्च प्रदर्शन करने वाली छात्राओं में 5 छात्राओं ने 95 पर्सेटाइल से अधिक अंक प्राप्त किए. जबकि जाहनवी गुप्ता ने 98.43 पर्सेटाइल के साथ केंद्र में शीर्ष स्थान हासिल किया।
2021 में स्थापित और CSRI, के सहयोग से संचालित वाराणसी केंद्र में 11 माह की निःशुल्क आवासीय कोचिंग के तहत 30 छात्राएं JEE और 50 NEET की तैयारी करती हैं। चयन मेरिट के आधार पर होता है. जिसमें ग्रामीण व आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग को प्राथमिकता दी जाती है (आय सीमा 24 लाख)। इस पहल की शुरुआत 2009 में कानपुर से हुई थी और बाद में 2018 में हल्द्वानी तक विस्तार किया गया।
गेल का पहला ऑल-गर्ल्स आवासीय केंद्र होने के नाते वाराणसी केंद्र से अब तक 121 छात्राएं लाभान्वित हुई हैं, जिनमें से 25 III, 33 NIT और 50 राज्य के सरकारी इंजीनियरिंग कॉलेजों में चयनित हुई हैं।
यह पहल बेटियों को साइंस, टेक्नोलॉजी, इंजीनियरिंग और मैथ्स (STEM) जैसे क्षेत्रों में आगे बढ़ाने की दिशा में एक मजबूत कदम है। इस साल की सफलता इस बात का प्रमाण है कि अगर बेटियों को सही दिशा, समर्थन और अवसर मिले, तो वे भी हर मंजिल हासिल कर सकती है।








Users Today : 77
Users Yesterday : 36