Home » Uncategorized » नाईट मार्केट के 25 दुकानों को कराया खाली

नाईट मार्केट के 25 दुकानों को कराया खाली

नाईट मार्केट के 25 दुकानों को कराया खाली

नगर निगम ने सभी दुकानदारों को दुकाने खाली करने हेतु 48 घंटे का दिया मोहलत

नगर निगम प्रशासन के द्वारा आज अपराह्न में नाईट मार्केट को खाली कराने का अभियान चलाया गया। नगर आयुक्त अक्षत वर्मा के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त संगम लाल  सहायक नगर आयुक्त अनिल यादव तथा प्रवर्तन दल प्रभारी कर्नल संदीप शर्मा के नेतृत्व में नगर निगम के अतिक्रमण विभाग तथा प्रवर्तन दल के जवानों के साथ अंधरापुल से रोडवेज तक नाईट मार्केट में स्थित 25 दुकानों को खाली कराया गया। दुकानों को खाली कराने में नगर निगम प्रशासन को भारी विरोध का सामना करना पड़ा। मैाके पर उपस्थित नगर निगम प्रशासन के द्वारा माइक से एनाउन्समेन्ट कराया गया कि शेष सभी दुकाने अगले 48 घंटे मे खाली कर दिया जाय।

 

 

नाईट मार्केट के संचालन हेतु पूर्व में श्रेया कम्पनी के साथ अनुबन्ध किया गया था, परन्तु श्रेया कम्पनी के द्वारा निर्धारित मानको को पूरा न करने एवं शर्तो का उल्लघंन करने पर कई बार नोटिस जारी किया गया था, फिर भी अनुपालन न करने पर श्रेया कम्पनी को निरस्त कर दिया गया था, जिससे सभी दुकाने अवैध हो गई। नगर निगम द्वारा पूर्व में सभी दुकानों को खाली कराने का नोटिस दिया गया था। नोटिस देने के बाद भी दुकानदारों द्वारा दुकानों को खाली नही किया गया। कैन्ट रेलवे स्टेशन व रोडवेज बस स्टैंड से अंधरापुल तक नाईट मार्केट की आड़ में कई अनैतिक कार्य होने के समाचार प्राप्त हो रहे थे तथा मानक के अनुरूप दुकानों का संचालन न होने से इन क्षेत्रों में व्यापक गंदगी तथा आवागमन बाधित होता है। नगर निगम प्रशासन के द्वारा दी गयी 48 घंटे के मोहलत के बाद इन सभी दुकानों को हटाये जाने की कार्यवाही की जायेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *