Home » Uncategorized » रिलीज होते ही छाया खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘जानू एही लगन में’

रिलीज होते ही छाया खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘जानू एही लगन में’

रिलीज होते ही छाया खुशी कक्कड़ का नया भोजपुरी गाना ‘जानू एही लगन में’

एसआरके म्यूजिक पर लॉन्च होते ही वायरल, शिवानी सिंह की अदाओं ने बढ़ाया गाने का क्रेज

भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में अपनी अलग पहचान बना चुकीं खुशी कक्कड़ एक बार फिर अपने नए गाने “जानू एही लगन में” के साथ दर्शकों के बीच धमाकेदार अंदाज में लौट आई हैं। एसआरके म्यूजिक से रिलीज हुआ यह गाना रिलीज के साथ ही तेजी से वायरल हो रहा है और सोशल मीडिया से लेकर यूट्यूब तक दर्शकों के बीच खूब पसंद किया जा रहा है। गाने की धुन, बोल और प्रस्तुति ने श्रोताओं को पहली ही बार में अपनी ओर आकर्षित कर लिया है।

इस गाने के म्यूजिक वीडियो में शिवानी सिंह नजर आ रही हैं, जिनकी खूबसूरत अदाएं और स्क्रीन प्रेजेंस गाने में अलग ही रंग भर रही हैं। वीडियो में उनकी परफॉर्मेंस न केवल गाने के मूड के साथ पूरी तरह फिट बैठती है, बल्कि दर्शकों को भी बांधे रखने में कामयाब रही है। गाने की विजुअल क्वालिटी, लोकेशन और डांस मूव्स इसे और ज्यादा आकर्षक बनाते हैं। यही वजह है कि रिलीज के तुरंत बाद यह गाना दर्शकों की पसंदीदा प्लेलिस्ट में जगह बनाता दिख रहा है।

 

लिंक : https://www.youtube.com/watch?v=GmmNTzcoop4

गाने को लेकर खुशी कक्कड़ ने कहा, “‘जानू एही लगन में’ मेरे दिल के बेहद करीब है। इस गाने में इमोशन, मेलोडी और मनोरंजन—तीनों का खूबसूरत मेल है। मुझे पूरा भरोसा था कि दर्शकों को यह गाना जरूर पसंद आएगा। एसआरके म्यूजिक हमेशा साफ-सुथरे और अच्छे कंटेंट के लिए जाना जाता है, और इस गाने में भी वही खूबसूरती देखने को मिलेगी। दर्शकों से जो प्यार मिल रहा है, वह मेरे लिए बेहद खास है।”

 

गाने के बोल शुभदयाल सोहरा ने लिखे हैं, जबकि इसका मधुर संगीत विकाश यादव ने तैयार किया है। वीडियो को कानू मुखर्जी और विष्णु कुमार ने कोरियोग्राफ किया है। संतोष यादव और नवीन वर्मा की डीओपी तथा विवेक यादव के कैमरा वर्क ने गाने को शानदार विजुअल ट्रीट दिया है। हमिंग बर्ड वीएफएक्स द्वारा किए गए डीआई ने वीडियो की खूबसूरती को और निखारा है। गाने के पीआरओ रंजन सिन्हा हैं। कुल मिलाकर, “जानू एही लगन में” इस समय भोजपुरी संगीत प्रेमियों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।