April 9, 2026 5:04 pm

Home » liveup » जन सुरक्षा सर्वोपरि — जवाबदेही के साथ प्रभावी पुलिसिंग

जन सुरक्षा सर्वोपरि — जवाबदेही के साथ प्रभावी पुलिसिंग

जन सुरक्षा सर्वोपरि — जवाबदेही के साथ प्रभावी पुलिसिंग

श्री राजीव कृष्ण, पुलिस महानिदेशक, उत्तर प्रदेश द्वारा समस्त जनपदीय प्रभारी एवं वरिष्ठ अधिकारियों के साथ ऑनलाइन माध्यम से उच्चस्तरीय अपराध समीक्षा बैठक आयोजित की गई।

पुलिस महानिदेशक द्वारा बैठक में आगामी पर्वों एवं विभिन्न आयोजनों के दृष्टिगत आवश्यक व्यवस्थाएं एवं पुलिस प्रबन्ध किये जाने के निर्देश दिए जाने के साथ ही सड़क दुर्घटनाओं में अपेक्षित सुधार नही करने वाले 05 थाना प्रभारियों को लाइन हाजिर किए जाने व 02 क्षेत्राधिकारी यातायात के विरूद्ध प्रारम्भिक जाँच के आदेश दिए गए हैं।

 

IGRS एवं जनशिकायत निस्तारण प्रणाली में गुणवत्ता एवं पारदर्शिता बनाए रखने के साथ-साथ शिकायतों के त्वरित एवं प्रभावी समाधान सुनिश्चित करने हेतु निर्देशित किया गया तथा मीडिया के साथ प्रभावी समन्वय कर घटनाओं से संबंधित तथ्यात्मक, अद्यतन एवं प्रमाणिक जानकारी समयबद्ध रूप से मीडिया को उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। ZFD एवं C-RTC योजनाओं की प्रभावी मॉनिटरिंग सुनिश्चित करते हुए यातायात प्रबंधन में सुधार, विवेचनाओं के समयबद्ध निस्तारण, व्यापार मंडल से नियमित संवाद, न्यायालय की सुरक्षा तथा अपराध नियंत्रण में ‘यक्ष’ एप के प्रभावी उपयोग को सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *