“ऑपरेशन दहन” के तहत कार्यवाही —थाना बभनी पुलिस द्वारा 62 अभियोगों से संबंधित 693 लीटर अवैध देशी शराब का विनिष्टीकरण
पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा के निर्देशन में तथा अपर पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार एवं क्षेत्राधिकारी दुद्धी श्री राजेश कुमार राय के कुशल मार्गदर्शन में “ऑपरेशन दहन” के अंतर्गत अवैध मादक पदार्थों के निस्तारण संबंधी अभियान चलाया गया। उक्त अभियान के क्रम में आज दिनांक 08.04.2026 को मा0 न्यायालय अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट दुद्धी, जनपद सोनभद्र के आदेश के अनुपालन में थाना बभनी पर पंजीकृत कुल 62 अभियोगों से संबंधित जब्तशुदा अवैध देशी शराब का विनिष्टीकरण किया गया।

मा0 न्यायालय द्वारा नामित/उपस्थित अधिकारियों—श्रीमान् उपजिलाधिकारी दुद्धी, वरिष्ठ अभियोजन अधिकारी, जिला आबकारी अधिकारी, क्षेत्राधिकारी दुद्धी, प्रभारी निरीक्षक थाना बभनी तथा फौजदारी लिपिक, अपर सिविल जज (जू0डि0)/न्यायिक मजिस्ट्रेट दुद्धी—की उपस्थिति में थाना परिसर में एकांत स्थान पर गड्ढा खुदवाकर उक्त अवैध देशी शराब का विधिवत विनिष्टीकरण किया गया।
विनिष्ट किए गए माल का विवरण –
कुल अवैध देशी शराब – 693 लीटर (अनुमानित कीमत – ₹1,03,950/-)








Users Today : 55
Users Yesterday : 92