April 15, 2026 11:00 am

Home » उत्तर प्रदेश » दो दिवसीय माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 युवा समागम का हुआ सफल समापन

दो दिवसीय माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 युवा समागम का हुआ सफल समापन

दो दिवसीय माय भारत बजट क्वेस्ट 2026 युवा समागम का हुआ सफल समापन

 

दो दिवसीय विकसित भारत बजट प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम में  *राष्ट्रीय स्तरीय बजट प्रश्नोत्तरी का आयोजन मेरा युवा भारत, लखनऊ उत्तर प्रदेश युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार  द्वारा आज दिनांक 13 अप्रैल 2026 को इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान, लखनऊ में *विकसित भारत बजट प्रश्नोत्तरी युवा डायलॉग 2026 कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के प्रथम सत्र का उद्घाटन श्री पवन सिंह चौहान, माननीय सदस्य विधान परिषद उत्तर प्रदेश ने दीप प्रज्वलित कर किया। इसके पश्चात वन्दे मातरम गीत की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम शुभारंभ हुआ। मुख्य अतिथि का स्वागत प्रतीक चिह्न देकर क्षेत्रीय निदेशक श्री अनिल कुमार सिंह ने किया। तथा उप निदेशक माहे आलम जी ने बजट प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम पर विस्तार पूर्वक जानकारी प्रदान की।

 

तत्पश्चात राज्य निदेशक श्री गोपेश पाण्डेय जी द्वारा स्वागत उद्बोधन कर कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्रदान की गयी। कार्यक्रम में आगे बढ़ते हुए  युवाओं द्वारा एक संगीतमय प्रार्थना प्रस्तुति की गयी। इस अवसर पर प्रोफेसर श्रीमती मंजुल उपाध्याय और श्रीमती ममता शुक्ला  उपस्थित रही।
उद्घाटन सत्र में मुख्य अतिथि श्री पवन सिंह चौहान जी ने अपने उद्बोधन में कहा कि देश की ईमारत युवा पीढ़ी है और युवाओं को देश के माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी से प्रेरणा लेकर आगे बढ़ना चाहिए।  और सभी महिलाओं व पुरुषों को एक दूसरे के प्रति सोच बदलने की आवश्यकता है। और युवाओं को एक लक्ष्य तय कर मेहनत करते हुए आगे बढ़ना होगा। इस अवसर पर प्रोफेसर मंजुला उपाध्याय ने कौशल विकास, युवा नेतृत्व व महिला सशक्तीकरण पर सरकार की योजनाओं पर प्रकाश डाला और प्रतिभागियों द्वारा पूछे गये प्रश्नों के  जबाव दिए ।श्रीमती ममता शुक्ला जी ने युवाओं से संवाद करते हुए  युवाओं को रोजगार के लिए, जीवन में लक्ष्य तय कर आगे बढने का आह्वान किया। और कहा कि युवाओं को दृढ़ संकल्प के साथ आगे बढ़ना चाहिए। और युवाओं को कहा कि मन उत्पन्न प्रश्न अवश्य पूछने चाहिए।

 


कार्यक्रम के समापन सत्र में मुख्य अतिथि  श्री गिरीश चन्द्र यादव माननीय राज्य मंत्री, युवा कल्याण एवं खेल मंत्रालय उत्तर प्रदेश सम्मिलित हुए। सर्व प्रथम मुख्य अतिथि द्वारा युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जी के चित्र पर माल्यार्पण किया गया।
सभी अतिथियों का स्वागत मेरा युवा भारत लखनऊ उत्तर प्रदेश के क्षेत्रीय निदेशक श्री अनिल कुमार सिंह ने किया। तथा स्वागत उद्बोधन व कार्यक्रम की जानकारी मेरा युवा भारत लखनऊ के राज्य निदेशक श्री गोपेश पाण्डेय द्वारा किया गया।
कार्यक्रम में केन्द्रीय खेल एवं युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत माननीय श्री मनसुख मांडविया जी ने वर्चुअल माध्यम से लाइव आकर युवाओं को सम्बोधन में कहा कि माय भारत का मूल उद्देश्य युवाओं को सशक्त, जागरूक और जिम्मेदार नागरिक बनाना है। भारत का भविष्य उसके युवाओं से है, और जब युवा आगे बढ़ते हैं तो देश भी आगे बढ़ता है और माननीय मंत्री जी ने भारत को विकसित बनाने के लिए युवाओं से आह्वान किया
तदोपरांत एक विशेष सत्र में माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के ‘युवा-संदेश’ का पाठन किया गया। कार्यक्रम के अंत में श्री अनिल कुमार सिंह (क्षेत्रीय निदेशक, माय भारत उत्तर प्रदेश एवं मध्य प्रदेश) ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम में उप निदेशक विकास सिंह, जागृति पाण्डेय, आकर्ष दीक्षित, माहे आलम, अनुपम कुमार, सोनिका चंद्रा एवं विभिन्न जिलों से आए जिला युवा अधिकारीगण सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं गणमान्य अतिथि मुख्य रूप से उपस्थित रहे तथा उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों से आए 1200 से अधिक युवाओं ने प्रतिभाग किया।
अंत में राज्य निदेशक श्री गोपेश पाण्डेय द्वारा सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया और राष्ट्रगान के साथ इस ऊर्जावान और ज्ञानवर्धक कार्यक्रम का विधिवत समापन हुआ |

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *