April 15, 2026 12:43 pm

Home » उत्तर प्रदेश » थाना चोपन पुलिस की प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही — साइबर ठगी के प्रकरण में ₹15,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ित को कराई गई वापस-

थाना चोपन पुलिस की प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही — साइबर ठगी के प्रकरण में ₹15,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ित को कराई गई वापस-

थाना चोपन पुलिस की प्रभावी एवं त्वरित कार्यवाही — साइबर ठगी के प्रकरण में ₹15,000/- की संपूर्ण धनराशि पीड़ित को कराई गई वापस-

अवगत कराना है कि वादी गुड्डू कुमार के साथ दिनांक 14/08/2025 को कोटा थाना चोपन से अपने घर जाते समय रास्ते में अज्ञात व्यक्ति द्वारा डरा धमकाकर आवेदक से फोन पे के माध्यम से साइबर धोखाधड़ी की घटना कारित की जिसके फलस्वरूप आवेदक के बैंक खाते से ₹15,000/- (पन्द्रह हजार रुपये) की धनराशि फ्राड कर ली गयी थी ।उक्त घटना के संबंध में पीड़ित द्वारा साइबर क्राइम पुलिस पोर्टल पर शिकायत पंजीकृत कराई गई ।

 

पुलिस अधीक्षक सोनभद्र श्री अभिषेक वर्मा द्वारा जनपद में साइबर अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में, अपर पुलिस अधीक्षक (मुख्यालय) श्री अनिल कुमार के निर्देशन तथा क्षेत्राधिकारी नगर श्री रणधीर मिश्रा के पर्यवेक्षण में, प्रभारी निरीक्षक थाना चोपन के नेतृत्व में साइबर हेल्प डेस्क द्वारा प्रकरण की गहन जांच की गई। जांच के दौरान साइबर टीम द्वारा तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से संदिग्ध ट्रांजेक्शनों का ट्रेस किया गया तथा संबंधित बैंक से समन्वय स्थापित कर आवश्यक ई-मेल/नोडल पत्राचार किया गया। तत्पश्चात धनराशि को होल्ड/फ्रीज कराते हुए नियमानुसार रिवर्सल की कार्यवाही संपादित कराई गई। उक्त प्रभावी समन्वित कार्यवाही के फलस्वरूप आवेदक की फ्रॉड हुई संपूर्ण धनराशि ₹15,000 /- (पन्द्रह हजार रुपये) सफलतापूर्वक रिकवर कर उसके मूल बैंक खाते में वापस कराई गई । ।

साइबर टीम का विवरण-
01. प्रभारी निरीक्षक अखिलेश कुमार मिश्रा, थाना चोपन, सोनभद्र।
02. म0का0 प्राची शुक्ला, साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन, सोनभद्र।
03. म0का0 शैलजा सिंह, साइबर हेल्प डेस्क थाना चोपन, सोनभद्र।

साइबर जागरूकता (एपीके फाइल से बचाव हेतु विशेष सुझाव):
* किसी भी ऐप द्वारा मांगी जा रही अनावश्यक परमिशन (SMS, कॉल, स्क्रीन एक्सेस आदि) को सावधानीपूर्वक अस्वीकार करें।
* बैंकिंग/वित्तीय ऐप्स का उपयोग करते समय अतिरिक्त सतर्कता बरतें तथा किसी अन्य संदिग्ध ऐप के साथ इन्हें उपयोग न करें।
* किसी भी व्यक्ति को ओटीपी, पासवर्ड, पिन अथवा बैंकिंग जानकारी साझा न करें।
* मोबाइल में एंटीवायरस/सिक्योरिटी अपडेट नियमित रूप से करते रहें।
* संदिग्ध गतिविधि होने पर तत्काल इंटरनेट बंद कर संबंधित बैंक एवं साइबर हेल्पलाइन से संपर्क करें।

किसी भी प्रकार की साइबर ठगी होने पर तत्काल 1930 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें एवं www.cybercrime.gov.in पर शिकायत दर्ज करें।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *