काशी तमिल संगमम’: उत्तर-दक्षिण की सांस्कृतिक एकता के वाहक छात्र प्रतिनिधि समूह का काशी में हुआ भव्य स्वागत

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ के संकल्प को साकार करने वाले ऐतिहासिक आयोजन ‘काशी तमिल संगमम’ के अंतर्गत तमिलनाडु से पधारे प्रथम छात्र प्रतिनिधि समूह का आज दिनांक 27 नवंबर 2026 को काशी की पावन धरती पर आत्मीय एवं भव्य स्वागत किया गया। रात्रि 8:00 बजे समूह के आगमन पर भारतीय जनता पार्टी महानगर संगठन के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पारंपरिक उत्साह, पुष्पवर्षा और ‘हर-हर महादेव’ के उद्घोष के साथ तमिल अतिथियों का अभिनंदन किया।
इस अवसर पर महानगर अध्यक्ष प्रदीप अग्रहरि ने कहा कि “काशी और तमिलनाडु का संबंध सदियों पुराना, आध्यात्मिक और सांस्कृतिक है। प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी के मार्गदर्शन में ‘काशी तमिल संगमम’ उत्तर और दक्षिण की इस गौरवशाली विरासत को और अधिक प्रगाढ़ कर रहा है। बाबा विश्वनाथ की नगरी में तमिलनाडु के युवा छात्रों का स्वागत करना हमारे लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। ये युवा राष्ट्र निर्माण और सांस्कृतिक एकता के सच्चे संवाहक हैं।”

महानगर महामंत्री अजय गुप्ता के कुशल संयोजन में संपन्न हुए इस स्वागत कार्यक्रम में महानगर के विभिन्न मंडलों और युवा मोर्चा की टीम ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। संगठनात्मक व्यवस्था के अनुसार, जिस टीम ने आज इस छात्र प्रतिनिधि समूह का स्वागत (रिसीव) किया है, वही टीम आगामी 1 दिसंबर 2026 को उनके प्रस्थान के समय ससम्मान विदाई (सी-ऑफ) की जिम्मेदारी भी निभाएगी।
स्वागत करने वाले प्रमुख लोगों में विधायक सौरभ श्रीवास्तव,महानगर मीडिया संयोजक प्रमील पाण्डेय, सत्येंद्र सिंह, जगन्नाथ ओझा, अमित खरे, शोभनाथ मौर्य,हीरा यादव,मनोज भृगुवंशी,दीपक सेठ,सिंधु सोनकर,राजेंद्र शंकर सिंह पटेल,विनय सिंह,अवनीश श्रीवास्तव आदि रहे।
काशी की गौरवशाली ‘अतिथि देवो भव:’ परंपरा के अनुरूप हुए इस भव्य अभिनंदन से तमिलनाडु से आए छात्र प्रतिनिधि बेहद उत्साहित और अभिभूत नजर आए।








Users Today : 31
Users Yesterday : 157