Home » liveup » बांग्ला में बात कर दिल जीता सीएम योगी ने

बांग्ला में बात कर दिल जीता सीएम योगी ने

बांग्ला में बात कर दिल जीता सीएम योगी ने
बीरभूम, 16 अप्रैल। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को पश्चिम बंगाल की जनसभाओं में उपस्थित जनसमूह से बांग्ला में संवाद कर उनका दिल जीत लिया। रामपुरहाट व बोलपुर में मुख्यमंत्री ने मतदाताओं से कहा कि आप सबको भाजपा प्रत्याशियों को भारी मतों से जिताना है। अपना आशीर्वाद देना है। इसलिए अब मैं जो कहूंगा, आप लोग उसका जवाब दीजिएगा। फिर सीएम ने कहा, ऑन्धकार हटबे (अंधकार हटेगा)। जनता ने उत्तर दिया-  सूरोज उठेबे, कोमोल खिलबे (सूरज उगेगा-कमल खिलेगा)। मुख्यमंत्री ने आगे कहा, पलटानो दोरकार (परिवर्तन की जरूरत है),  जनता ने उत्तर दिया- चाई बीजेपी सोरकार (चाहिए भाजपा सरकार)। सीएम ने जब “आमार सोनार बांग्ला, टीएमसी मुक्तो बांग्ला (हमारा सोने जैसा बंगाल, टीएमसी मुक्त बंगाल)” कहा तो उपस्थित जनसमूह ने भी दोनों हाथ उठाकर इसे कई बार दोहराया। सीएम योगी के इस संवाद ने जनसभा में उपस्थित लोगों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं में भी नया जोश भर दिया।

 

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली।

रेलवे क्रॉसिंग के पास अज्ञात शव मिलने से सनसनी रेवसा रिंग रोड के समीप मंगलवार शाम मिला करीब 40 वर्षीय व्यक्ति का शव काफी प्रयास के बाद भी नहीं हो सकी पहचान, पोस्टमार्टम हाउस में रखा गया शव चंदौली। अलीनगर थाना क्षेत्र के रेवसा गांव में रिंग रोड के समीप रेलवे क्रॉसिंग के बगल मंगलवार शाम अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने से सनसनी फैल गई। शव मिलने की सूचना मिलते ही आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंच गए। ग्रामीणों ने तत्काल घटना की जानकारी अलीनगर पुलिस को दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की। ग्रामीणों के अनुसार मृतक की उम्र करीब 40 वर्ष है। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ कर शव की पहचान कराने का प्रयास किया, लेकिन समाचार लिखे जाने तक मृतक की शिनाख्त नहीं हो सकी। अज्ञात शव मिलने की खबर क्षेत्र में फैलते ही मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण करने के साथ आसपास के लोगों से जानकारी जुटाई। पुलिस अब मृतक की पहचान के साथ उसकी मौत किन परिस्थितियों में हुई और वह रेलवे क्रॉसिंग के पास कैसे पहुंचा, इसकी जांच कर रही है। पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए पंडित कमलापति त्रिपाठी जिला अस्पताल, चंदौली स्थित पोस्टमार्टम हाउस में रखवाया है। पुलिस मृतक की पहचान कराने के लिए प्रयासरत है। पहचान होने के बाद नियमानुसार शव स्वजन को सौंपने की कार्रवाई की जाएगी।