साधन सहकारी समिति का रोहनिया विधायक ने किया औचक निरीक्षण
सेवापुरी।प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर रोमानिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने सेवापुरी विकासखंड स्थित साधन सहकारी समिति भटौली का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने समिति में रखे गए स्टॉक रजिस्टर, क्रय पंजिका, पंजीकरण प्रपत्र सहित अन्य अभिलेखों की गहन जांच कर गेहूं क्रय व्यवस्था की स्थिति की जानकारी लेते हुए किसानों को किसी प्रकार की असुविधा न होने देने के निर्देश दिए। इस दौरान केंद्र प्रभारी रोहित मौर्य ने बताया कि गुरुवार तक कुल 8 किसानों से कुल 281 क्विंटल 50 किलोग्राम गेहूं की खरीद की जा चुकी है। साथ ही अन्य किसानों से संपर्क कर उन्हें गेहूं बिक्री के लिए प्रेरित किया जा रहा है।उन्होंने यह भी बताया कि अब तक दो किसानों का भुगतान किया जा चुका है और शासन द्वारा केंद्र के लिए 5000 क्विंटल गेहूं खरीद का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। केंद्र प्रभारी ने जानकारी दी कि किसानों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए फिलहाल सत्यापन एवं फार्मर रजिस्ट्री की अनिवार्यता को कुछ समय के लिए स्थगित कर दिया गया है।

इस मौके पर प्रमुख रूप से ग्राम प्रधान प्रतिनिधि संतोष कुमार पटेल , श्याम बली पटेल ,विनोद पटेल,प्रेमा, पुष्पा, मुन्ना सैनी, विकास कुमार सहित किसान भी उपस्थित रहे।








Users Today : 85
Users Yesterday : 36