Home » उत्तर प्रदेश » वाराणसी आर्टिस्ट यूनियन (वाराणसी के समस्त कलाकारों) ने आशा भोसले सहित वरनसीओ के कई मृतक कलाकारों को दी श्रद्धांजलि

वाराणसी आर्टिस्ट यूनियन (वाराणसी के समस्त कलाकारों) ने आशा भोसले सहित वरनसीओ के कई मृतक कलाकारों को दी श्रद्धांजलि 

वाराणसी आर्टिस्ट यूनियन (वाराणसी के समस्त कलाकारों) ने आशा भोसले सहित वाराणसी के  के कई मृतक कलाकारों को दी श्रद्धांजलि 
वाराणसी आर्टिस्ट यूनियन (वाराणसी के समस्त कलाकारों) की ओर से दिनांक 23.04.2026 को सगुन हॉल, स्वास्तिक टॉवर, रथयात्रा, वाराणसी में एक भावपूर्ण संगीतमय श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्वर कोकिला स्वर्गीय आशा भोसले जी के साथ-साथ वाराणसी के प्रतिष्ठित दिवंगत कलाकारों—स्वर्गीय आकाश चटर्जी जी, स्वर्गीय अंशुमन जी, स्वर्गीय सुनीता जी, स्वर्गीय पप्पू जी एवं स्वर्गीय अनिल सिंह जी—को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
इस श्रद्धांजलि सभा में मुख्य अतिथि के रूप में प्रख्यात तबला वादक श्री अशोक पांडेय जी, वरिष्ठ गायक श्री विजय कपूर जी एवं संगीतकार श्री अजय त्रिपाठी जी, बलराम मिश्रा जी  संयुक्त रूप से उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सभी अतिथियों द्वारा दिवंगत आत्माओं को पुष्प अर्पित कर की गई। सर्वप्रथम वाराणसी आर्टिस्ट यूनियन के संस्थापक एवं संगीतकार श्री पियूष मिश्रा जी ने यूनियन के उद्देश्यों एवं कार्यों के बारे में उपस्थित श्रोताओं को अवगत कराया तथा मुख्य अतिथियों को बुके एवं शॉल देकर सम्मानित किया।
इसके पश्चात वाराणसी के विभिन्न कलाकारों—अरुण तिवारी, वीर बिरिया, नवीन गुर्जर, अनमोल, ऋतु दीक्षित, जसवीर जी,तपन जी,सुमन अग्रहरि,प्रियंका सिंह, आशिया खान,तारा राज,अनन्या मिश्रा,राजू श्रीवास्तव, अमन भूषण, पियूष मिश्रा आदि—ने अपनी मधुर गायकी के माध्यम से दिवंगत आत्माओं को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की।
कार्यक्रम का संचालन श्री पियूष मिश्रा ने किया। इस अवसर पर संगीत संयोजन में राहुल, पिंकू बेदी, अनिल, अजीत, ओपी, राजा एवं विनोद जी का विशेष सहयोग रहा।
यह श्रद्धांजलि सभा अत्यंत भावपूर्ण एवं गरिमामय वातावरण में सम्पन्न हुई, जिसमें उपस्थित सभी कलाकारों एवं श्रोताओं ने दिवंगत आत्माओं को नम आंखों से श्रद्धांजलि अर्पित की।
धन्यवाद।
Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

वाराणसी/दिनांक 07 सितम्बर, 2026 (सू०वि०) *​21.21 करोड़ से निखरेगी विरासत गलियारों की रंग, 119 पार्कों का 48 करोड़ रुपये से होगा कायाकल्प* *​सारनाथ व मैदागिन में बनेंगे आधुनिक फूड स्ट्रीट हब, विक्रेताओं को मिलेंगी बेहतर सुविधाएं* *ठठेरी गली से काल भैरव मंदिर व गोदौलिया-मैदागिन मार्ग का चमकेगा हेरिटेज लुक* *​*महापौर अशोक कुमार तिवारी, मंडलायुक्त व बीपीसीएल के सीएमडी की मौजूदगी में हस्ताक्षरित हुए एमओयू* वाराणसी । ।