काशी घूमने आए स्पेन के पर्यटकों ने विकास के लिए किया पीएम मोदी का अभिनंदन
” गंगा द्वार पर आरती कर पीएम मोदी के लिए मांगा आशीर्वाद ”
“‘करोड़ों की सौगात के लिए गंगा आरती कर पीएम का अभिनंदन”

वाराणसी में हुए व्यापक विकास और कायाकल्प ने न केवल देशवासियों, बल्कि विदेशी पर्यटकों को भी मंत्रमुग्ध कर दिया है। सोमवार को काशी घूमने आए स्पेन के पर्यटकों ने शहर के बदले हुए स्वरूप, साफ़-सफ़ाई और पर्यटन सुविधाओं की जमकर प्रशंसा की और विकास कार्यों के लिए श्री काशी विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का अभिनंदन किया। बनारस की तस्वीर बदलने वाली 7000 करोड़ की कई बड़ी परियोजनाओं की सौगात लेकर काशी आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगमन के अवसर पर नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला के संयोजन में जनमानस के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तस्वीर लेकर बाबा विश्वनाथ और मां गंगा की आरती उतारी गई।
पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश और काशी के सर्वांगीण विकास के लिए मां गंगा से आशीर्वाद मांगा गया। संस्कृति और अध्यात्म से सरावोर काशी की स्वागत परंपरा के अनुरूप अलौकिक छठा बिखेर रहे विश्वनाथ धाम के गंगा द्वार पर मां गंगा का पूजन कर माता की तरह हितकारिणी नदियों के संरक्षण का संदेश दिया । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए आवाह्न जिसमें प्रमुख रूप से स्वच्छता, नदियों के संरक्षण से जुड़ने, विकसित और आत्मनिर्भर भारत की ओर कदम बढ़ाने और सिंगल यूज पॉलिथीन का उपयोग न करने के लिए लोगों से अपील की गई । नमामि गंगे काशी क्षेत्र के राजेश शुक्ला ने कहा कि 2400 करोड़ से गंगा नदी पर बनने वाला नया सिग्नेचर ब्रिज आने वाले समय में बनारस के लिए लैंडमार्क साबित होगा। 1500 करोड़ की लागत से पूरे शहर की नए सीवर और पानी के पाइप लाइन बिछाने की परियोजना, स्वास्थ्य के क्षेत्र में पांडेयपुर में 198 बेड का नया अस्पताल साथ ही कबीरचौरा अस्पताल को नए मल्टीस्पेशलिटी अस्पताल के रूप में पुनर्स्थापित करने की महत्वाकांक्षी परियोजना का शिलान्यास पीएम मोदी करेंगे। सरकारी परियोजनाओं के अलावा करीब 20 करोड़ की लागत से नॉर्दर्न कोलफील्ड लिमिलेट के सीएसआर फंड से तैयार वृद्धाश्रम का लोकार्पण भी पीएम मोदी करेंगे जो बनारस के लिए मील का पत्थर साबित होगी । आयोजन में प्रमुख रूप से नमामि गंगे काशी क्षेत्र के संयोजक व नगर निगम के स्वच्छता ब्रांड एंबेसडर राजेश शुक्ला, स्पेन के पर्यटक, शिवानी सिंह, किरण सिंह, विनीता सिन्हा , के.के सिन्हा इंद्री मिश्रा, अर्णव मिश्रा, काव्यांश मिश्रा एवं सैकड़ो की संख्या में नागरिक मौजूद रहे








Users Today : 93
Users Yesterday : 63