Home » Uncategorized » ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत युवा संगम : उत्तर प्रदेश के युवा प्रतिनिधियों ने किया आईआईटी पालक्काड का शैक्षणिक व सांस्कृतिक भ्रमण

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत युवा संगम : उत्तर प्रदेश के युवा प्रतिनिधियों ने किया आईआईटी पालक्काड का शैक्षणिक व सांस्कृतिक भ्रमण

‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ के तहत युवा संगम : उत्तर प्रदेश के युवा प्रतिनिधियों ने किया आईआईटी पालक्काड का शैक्षणिक व सांस्कृतिक भ्रमण

केरल  9/11/2026  :

शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार की ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ पहल के तहत आयोजित ‘युवा संगम’ यात्रा के पांचवें दिन उत्तर प्रदेश से आए युवा प्रतिनिधियों के दल ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान पालक्काड का व्यापक शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक दौरा किया।

आज के दिन की शुरुआत परिसर में एक भारत श्रेष्ठ भारत साइकिल यात्रा के साथ हुई। इसके पश्चात प्रतिनिधियों ने आईआईटी कैंपस के अत्याधुनिक प्रयोगशालाओं का दौरा किया।
संस्थान के प्राध्यापकों एवं शोधार्थियों ने प्रतिभागियों को नवीनतम वैज्ञानिक अनुसंधान, तकनीकी परियोजनाओं और प्रयोगशालाओं की कार्यप्रणाली से परिचित कराया।

शैक्षणिक भ्रमण के उपरांत दोपहर में प्रतिभागियों ने पारंपरिक केरलीय भोज‌ में शामिल होकर केरल के विविध व्यंजनों का आनंद उठाया और केरल के विभिन्न व्यंजनों के बारे में जानकारी हासिल की। प्रतिभागियों  ने केरल की प्रामाणिक खान-पान संस्कृति और पारंपरिक आतिथ्य सत्कार का प्रत्यक्ष अनुभव किया।

संस्थान नेतृत्व के साथ संवाद और सांस्कृतिक कार्यक्रम

अपराहन के सत्र में युवा दल ने आईआईटी इस भ्रमण का उद्देश्य युवाओं को आधुनिक तकनीकी अनुसंधान, नवाचार और केरल की समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर से जोड़ना रहा। आईआईटी  पालक्काड के निदेशक प्रो. ए. शेषाद्रि शेखर, उप-निदेशक एवं अन्य वरिष्ठ प्राध्यापकों से भेंट की। इस अवसर पर आयोजित समारोह में  का स्वागत करते हुए निदेशक प्रो. ए. शेषाद्रि शेखर  ने कहा कि हम भले ही अलग-अलग भाषाओं और क्षेत्रों से आते हैं, लेकिन मिलकर एक भारतीय बनते हैं। प्रधानमंत्री जी द्वारा शुरू किए गए ‘एक भारत श्रेष्ठ भारत’ कार्यक्रम का यही मूल उद्देश्य है कि हम एक-दूसरे की संस्कृति और परंपराओं को समझें। उन्होंने युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि इस यात्रा को केवल यादों तक सीमित न रखें, बल्कि अधिक से अधिक लोगों से जुड़कर विचारों का आदान-प्रदान करें।

कार्यक्रम के दौरान इस युवा दल का नेतृत्व कर रहे काशी हिंदू विश्वविद्यालय में पत्रकारिता विभाग के डॉ बाला लखेन्द्र ने कहा ने कि इस योजना से कई युवाओं को पहली बार सुदूर यात्रा का अवसर मिला है और वे देश की वास्तविक विविधता से रूबरू हो रहे हैं। उन्होंने आदिशंकराचार्य की जन्मस्थली के शांत वातावरण और आईआईटी पलक्कड़ परिसर की स्वच्छता व सुंदरता की भी सराहना की।

 

मुख्य अतिथि के रूप में एफसीआई पालक्काड के निदेशक डॉ. धीरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रतिभागियों का आह्वान किया कि वे भारत के सांस्कृतिक विरासत को समझते हुए उसे आत्मसात करें और उसे संरक्षित करने के लिए अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। उपनिदेशक डॉ. सुरेश ने भी अपने विचार साझा किए ।

आईआईटी पालक्काड  नोडल अधिकारी प्रो विनीत नारायण ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
कार्यक्रम का समापन राष्ट्रगान से हुआ।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *