हाईवे पर खड़ी ट्रक के पीछे टैंकर तथा कंटेनर ट्रक टकराया,चालक घायल
एक के पीछे एक कुल तीन वाहन आपस में टकराए

राजातालाब।वीरभानपुर स्थित हनुमान मंदिर के पास हाईवे पर मंगलवार को भोर में लगभग 4 बजे में ब्रेक फेल होने के कारण हाईवे के किनारे खड़ी ट्रक में पीछे से अनियंत्रित होकर टैंकर टकराया इस दौरान टैंकर के पीछे आ रहे कंटेनर ट्रक भी अनियंत्रित होकर टैंकर में टकराया।जिसके दौरान एक दूसरे में टकराने से तीन वाहन क्षतिग्रस्त हो गये और चालक घायल हो गए। जिसके दौरान हाइवे पर लगभग एक घंटा आवागमन बाधित रहा। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची राजातालाब पुलिस ने हादसे में घायल टैंकर चालक अवधेश यादव निवासी जाल्हूपुर वाराणसी को एंबुलेंस द्वारा ट्रामा सेंटर में इलाज के लिए भर्ती कराया। पुलिस तथा एनएचआई विभाग के कर्मचारियों ने क्रेन द्वारा उक्त तीनों क्षतिग्रस्त वाहनों को सड़क के किनारे लगाकर सुचारू रूप से आवागमन चालू कराया।








Users Today : 23
Users Yesterday : 47