शराबियों खुले में बेखौफ करते हैं शराब का सेवन, पुलिस है मूकदर्शक
वाराणसी। भेलूपुर थाना क्षेत्र के दुर्गाकुंड पुलिस चौकी अन्तर्गत चेतमनी चौराहा के पास शराब की दुकान के सौ मीटर परिधि सहित रिहायशी इलाको में शराबी बेखौफ शराब का सेवन कर हंगामा करते है। शिकायत पर स्थानीय पुलिस द्वारा कार्यवाही न किये जाने से क्षेत्रीय नागरिकों में जबरदस्त रोष व्याप्त है।

आवास विकास प्राधिकरण की बिल्डिंग के भूतल पर शराब की दुकान है, जहां शाम ढलते ही शराबियों का जमावड़ा शुरू होता है और देर रात तक चलता है। शराबी इर्द-गिर्द दुकानों व सड़क किनारे लगे ठेले-खोमचे पर बेखौफ खुले में शराब का सेवन कर हंगामा करते है जिससे एक तरफ, राहगीरों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है, तो वहीं, दूसरी तरफ रिहायशी इलाकों में रहने वाले नागरिक घरो से निकलने में कतराते है। वहीं, आसपास डाइग्नोसिस सेन्टर है जहा मरीजो के तिमारदारो से शराबियों की झड़प होना आमबात है। वहीं पास में जवाहर नगर कॉलोनी में स्थित देशी शराब की दुकान के बगल में प्रशासन के अनुमति वगैर अवैध रूप से माडलशाप संचालित हो रहा है, जो पुलिस के आय का जरिया बना है। क्षेत्रीय नागरिकों का आरोप है कि स्थानीय पुलिस गस्त नही करती जिससे शराबियों का हौसला बुलंद है।








Users Today : 31
Users Yesterday : 64