सीबीएसई 12 वी कापरीक्षा परिणाम घोषित , सनबीम शिक्षण समूह परिवार में ख़ुशी का का माहौल
वाराणसी, 13 मई। सीबीएसई कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में इस वर्ष भी सनबीम शिक्षण समूह के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता का परचम लहराया। समूह की विभिन्न शाखाओं के छात्र-छात्राओं ने शानदार अंक प्राप्त कर विद्यालय और शहर का नाम रोशन किया।
इस वर्ष सनबीम शिक्षण समूह की पांचों शाखाओं से कुल 1291 छात्र-छात्राएं परीक्षा में शामिल हुए थे। सभी शाखाओं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सनबीम लहरतारा की छात्रा दीया जीवनानी ने मानविकी वर्ग में 98.4 प्रतिशत अंक प्राप्त कर समूह में शीर्ष स्थान हासिल किया सीबीएसई

वहीं सनबीम वरुणा की अग्रिमा चौबे ने 98.2 प्रतिशत, सनबीम भगवानपुर की ऐश्वर्या खरे ने 97.4 प्रतिशत, सनबीम सनसिटी के क्षितिज कुमार ने जीव विज्ञान वर्ग में 96.8 प्रतिशत तथा सनबीम सारनाथ की अदिति सिंह ने 96.8 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का गौरव बढ़ाया।
https://youtu.be/cJH3N4V8JjQ?si=s6VhBFU3g-FWV2Zb
विद्यालयवार परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों की संख्या में सनबीम भगवानपुर से 425, वरुणा से 289, लहरतारा से 243, सनसिटी से 255 तथा सारनाथ से 79 छात्र-छात्राएं सम्मिलित हुए। परीक्षा परिणाम घोषित होने के बाद सभी शाखाओं में खुशी का माहौल रहा और विद्यार्थियों ने जश्न मनाया।

संयुक्त सनबीम वर्ग टॉपर्स में मानविकी वर्ग में दीया जीवनानी (98.4%), गणित वर्ग में इशिता सिंह (96.6%), वाणिज्य वर्ग में अर्णव सिंह (98%) तथा जीव विज्ञान वर्ग में मनस्वी मेहता (97%) ने सर्वोच्च अंक प्राप्त किए।
सनबीम शिक्षण समूह का औसत प्रदर्शन भी उल्लेखनीय रहा। भगवानपुर शाखा का औसत 81.6 प्रतिशत, वरुणा का 80 प्रतिशत, लहरतारा का 79.86 प्रतिशत, सारनाथ का 79.41 प्रतिशत तथा सनसिटी का 75.46 प्रतिशत दर्ज किया गया।
https://youtu.be/cJH3N4V8JjQ
परीक्षा परिणाम के बाद आयोजित प्रेस वार्ता में सनबीम शिक्षण समूह के अध्यक्ष डॉ. दीपक मधोक, उपाध्यक्ष भारती मधोक, निदेशिका अमृता बर्मन, सहनिदेशिका प्रतिमा गुप्ता तथा मानद निदेशक हर्ष मधोक ने विद्यार्थियों की सफलता पर खुशी जताई। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग से यह उपलब्धि संभव हो सकी है।
विद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विद्यालय प्रबंधन ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी मेधावी विद्यार्थियों को सम्मानित करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।








Users Today : 13
Users Yesterday : 29