विभिन्न निधियों से स्वीकृत निर्माण परियोजनाओं को युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर पूरा कराए-रविन्द्र जायसवाल
स्टाम्प मंत्री ने 55 लाख रूपये लागत से बने 4 सड़क परियोजनाओं का लोकार्पण किया
वाराणसी। प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय पंजीयन शुल्क राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) रविन्द्र जायसवाल ने गुरुवार को उत्तरी विधानसभा के वरुणा पार क्षेत्र में विधायक निधि, पूर्वांचल निधि व डूडा निधि से 54 लाख 93 हजार रूपये लागत से स्वीकृत 4 सड़क नवनिर्माण कार्य का लोकार्पण का किया।

उन्होंने वार्ड न0 20 राजाबाजार में उतरी अभिलाषा कालोनी वरुनापुल (निकट पीडब्ल्यूडी कार्यालय से 150 मी0 सड़क निर्माण का कार्य लागत 24.92 लाख (डूडा निधि), वार्ड पांडेयपुर प्रेमचंद्र नगर कालोनी पांडेयपुर में अरविन्द जायसवाल के कार्यालय से अनिल विश्वकर्मा के मकान तक क्षतिग्रस्त पटरी के दोनों तरफ इंटरलाकिंग लागत 14.08 लाख(विधायक निधि), वार्ड नई बस्ती अंतर्गत एस 9/67 आर अजय यादव जेई के घर से रंगीले सोनकर के घर तक इंटरलाकिंग का कार्य लागत 7.59 लाख (पूर्वांचल निधि) तथा वार्ड न० 7 नई बस्ती में मकान न० 59/ 1051 गोसाई बाबा मंदिर से एस 19/108 संतोमा के मकान तक सड़क निर्माण लागत 8.34 लाख (डूडा निधि) का लोकार्पण किया। उन्होंने मौके पर मौजूद विभागीय अभियंताओं को निर्देशित करते हुए कहा कि अन्य स्वीकृत कार्यों को भी युद्ध स्तर पर अभियान चलाकर शीघ्र पूर्ण कराए। निर्माण कार्यों में मानक का विशेष ध्यान रखे जाने पर उन्होंने विशेष जोर दिया।
https://youtu.be/BRe7dLg_T5Q
इस अवसर पर क्षेत्रीय पार्षद, भारी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ ही विभागीय अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।








Users Today : 31
Users Yesterday : 18