रोहनिया पुलिस ने जिला बदर टॉपटेन अपराधी को किया गिरफ्तार
रोहनिया ।स्थानीय थाना क्षेत्र के बच्छाव पुलिस चौकी अंतर्गत बेटावर गांव निवासी संदीप यादव उर्फ गोलू नामक जिला बदर टॉप 10 अपराधी को रोहनिया पुलिस ने करसड़ा सिपेट कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर गुंडा एक्ट में जेल भेजा। रोहनिया थाना प्रभारी राजू सिंह ने बताया कि संदीप यादव उर्फ गोलू को गैंगस्टर के बाद न्यायालय द्वारा जिला बदर का करवाई किया गया था इसके बावजूद वह अपने घर पर छिपकर रह रहा था। गोलू यादव पर विभिन्न अपराधी घटनाओं संबंधित 51 मुकदमे दर्ज हैं।









Users Today : 2
Users Yesterday : 34