ग्राम सभा मरुई में मेरा युवा भारत द्वारा वीर सावरकर जयंती कार्यक्रम का आयोजन
ग्राम सभा मरुई में MY भारत कार्यशाला एवं वीर सावरकर जयंती कार्यक्रम का भव्य आयोजन गुरुवार को किया गया, जिसमें लगभग 150 लोगों ने सहभागिता की। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं को MY भारत प्लेटफॉर्म से जोड़ते हुए विकसित भारत के निर्माण में उनकी सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करना था।
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित युवाओं के मोबाइल फोन में MY भारत एप्लिकेशन डाउनलोड करवाया गया तथा उन्हें बताया गया कि किस प्रकार मेरा युवा भारत से जुड़कर युवा विकसित भारत की यात्रा में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में कर्मयोगी ग्रामीण समृद्धि फाउंडेशन के श्री अभिषेक सिंह जी ने कहा कि युवा शक्ति ही भारत के विकास का केंद्र बिंदु है। वहीं जिला कार्यसमिति सदस्य एवं चौबेपुर मंडल प्रभारी श्री गगन चौबे जी ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा के माध्यम से ही हम विकसित भारत के लक्ष्य को प्राप्त कर सकते हैं।
इस अवसर पर कर्मयोगी ग्रामीण समृद्धि फाउंडेशन की निदेशक सुश्री आकांक्षा दुबे जी ने महिला सशक्तिकरण एवं सामाजिक जागरूकता विषय पर विस्तार से प्रकाश डाला।
अराजीलाइन के मुखिया डॉ. महेंद्र सिंह पटेल जी ने बदलते भारत में युवाओं की भूमिका एवं सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपस्थित लोगों को प्रदान की।

कार्यक्रम की अध्यक्षता श्री गगन चौबे जी द्वारा की गई तथा समापन ग्राम प्रधान श्री अजय सिंह जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से समाजसेवी श्री सर्वेश्वर सिंह जी, मेरा युवा भारत के यूथ आइकॉन श्री राम सिंह वर्मा जी एवं 150 से अधिक स्थानीय निवासी उपस्थित रहे।
कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वीर सावरकर जयंती के अवसर पर मेरा युवा भारत के माध्यम से युवाओं को विकसित भारत अभियान से जोड़ना तथा राष्ट्र निर्माण में उनकी सहभागिता सुनिश्चित करना रहा।








Users Today : 183
Users Yesterday : 125