यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 30 जिलों के BSA बदले। पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए। बंपर तबादले। विभाग हैरान। लेकिन निदेशालय से लेकर। शासन और मंत्री तक के यहां खुशी का माहौल।
यूपी में बेसिक शिक्षा विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले किए गए हैं। शासन ने शनिवार देर शाम 30 जिलों के बेसिक शिक्षा अधिकारियों यानी BSA का तबादला कर दिया। सीतापुर, अंबेडकरनगर, बलरामपुर समेत कई जिलों में नए BSA की तैनाती की गई है।

बेसिक शिक्षा विभाग की ओर से जारी आदेश के मुताबिक जौनपुर के BSA गोरखनाथ पटेल को सीतापुर का BSA बनाया गया है। वहीं उप सचिव माध्यमिक शिक्षा परिषद प्रयागराज पूनम मिश्रा को अंबेडकरनगर की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अलावा रुदौली बस्ती के राजकीय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य को बलरामपुर का BSA बनाया गया है।
शासन ने समूह ‘ख’ के 19 शिक्षा अधिकारियों के भी तबादले किए हैं। कई पूर्व BSA को SCERT, बेसिक शिक्षा निदेशालय और डायट में नई जिम्मेदारी दी गई है। सीतापुर के BSA रहे अखिलेश प्रताप सिंह को डायट लखनऊ में वरिष्ठ प्रवक्ता बनाया गया है।
बेसिक शिक्षा विभाग में इस बड़े फेरबदल को प्रशासनिक स्तर पर महत्वपूर्ण माना जा रहा है। तबादलों के बाद जिलों में बेसिक शिक्षा व्यवस्था, स्कूलों की निगरानी और विभागीय कामकाज में बदलाव देखने को मिल सकता है।








Users Today : 181
Users Yesterday : 125