संपूर्ण समाधान दिवस पर पहुंचे खिलाड़ियों ने खेल भूमि को कब्जा मुक्त किए जाने की उठाई मांग
कुल 374 शिकायत पत्र मिले, सिर्फ 4 शिकायत पत्रो का मौके पर हुआ निस्तारण

राजातालाब। संपूर्ण समाधान दिवस पर राजातालाब तहसील स्थित सभागार में उप जिलाधिकारी शांतुन कुमार सिनसिनवार नक्षत्र के आए हुए 374 लोगों का विभिन्न शिकायतों को सुनी जिसमें सिर्फ 4 शिकायत पत्रों का मौके पर निस्तारण किया।संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान जंसा गांव से आए दर्जनों किशोरों ने अपने गांव की खेल की भूमि को कब्जा मुक्त किए जाने की मांग को लेकर सभागार में फर्श पर बैठ गए।उपजिलाधिकारी ने उक्त युवकों से उनकी समस्या पूछी और तत्काल फोन कर मौके पर लेखपाल और राजस्व निरीक्षक को भेजा। राजस्व निरीक्षक और लेखपाल ने गांव में पहुंचकर उक्त भूमि की माप की तथा उसे पर से कब्जा हटाने का निर्देश दिया।श्याम सुंदर सरोज ने अपने भूमि को लेकर नापी और मेड़बंदी किए जाने का प्रार्थना पत्र दिया ।करसड़ा के छोटेलाल ने शिकायत की कि उनके परिवार में उनका बंटवारा का मुकदमा चल रहा है फिर भी कुछ लोग उस स्थान पर नवनिर्माण करने को अमादा है जिसे रोके जाने की जरूरत है।मटुका गांव के लाल बहादुर ने गांव की चकमार्ग पर अतिक्रमण को हटाने की मांग की।चौखंडी की मीरा देवी ने अपनी भूमि पर फिर से अपना कब्जा दिलाया जाने की मांग की।उपजिलाधिकारी ने सभी लोगों की समस्याएं सुनी और उनके त्वरित निस्तारण हेतु संबंधित विभाग के अधिकारियों को आदेशित किया।समाधान दिवस के दौरान गोमती जोन के एडीसीपी नृपेंद्र, एसीपी राजातालाब अजय कुमार श्रीवास्तव, तहसीलदार,नायब तहसीलदार सहित सभी विभागों के कर्मचारी उपस्थित रहे।








Users Today : 1
Users Yesterday : 55