Home » उत्तर प्रदेश » दशमी मेला में उमड़ी भारी भीड़,15 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन

दशमी मेला में उमड़ी भारी भीड़,15 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन

दशमी मेला में उमड़ी भारी भीड़,15 फीट ऊंचे रावण के पुतले का हुआ दहन

 

 



रोहनिया। दशहरा के अवसर पर मोहन सराय स्थित तालाब के पास दशमी मेले का आयोजन किया गया। मोहन सराय रामलीला समिति द्वारा राम-रावण युद्ध का मंचन किया गया, जिसमें प्रभु श्रीराम द्वारा रावण वध कर असत्य पर सत्य की जीत का संदेश दिया गया। इसके बाद मेला परिसर में लगभग 15 फीट ऊंचे रावण के पुतले का दहन किया गया। मेले में चाट, फुलकी, मिष्ठान, लाई, चूड़ा, बादाम सहित विभिन्न दुकानें लगीं, जहां ग्रामीणों ने खरीदारी की। बच्चों ने गुब्बारे, खिलौने खरीदे और झूले का आनंद लिया। मेले में ग्रामीणों की भारी भीड़ रही। सुरक्षा व्यवस्था के लिए मोहनसराय चौकी इंचार्ज देवेंद्र दुबे पुलिस बल के साथ भ्रमण कर मेला सकुशल संपन्न कराते रहे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *