समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान एवं सघन खेत बचाओ अभियान का आयोजन सम्पन्न
किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से संवाद स्थापित कर अपनी कृषि संबंधी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया
वाराणसी। जनपद के विकासखंड बड़ागाँव अंतर्गत ग्राम सोनपुरवा में बुधवार को “समेकित जन कल्याण एवं जन जागरूकता अभियान (विकसित कृषि संकल्प अभियान)” एवं “सघन खेत बचाओ अभियान” का सफल आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विधायक रोहनिया डॉ. सुनील पटेल उपस्थित रहे।

अपने संबोधन में विधायक डॉ. सुनील पटेल ने किसानों को कृषि क्षेत्र में आधुनिक तकनीकों को अपनाने, प्राकृतिक संसाधनों के संरक्षण तथा सरकार द्वारा संचालित विभिन्न जनकल्याणकारी एवं कृषक हितैषी योजनाओं का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि विकसित भारत एवं विकसित कृषि की संकल्पना तभी साकार होगी जब किसान नवीन कृषि तकनीकों, वैज्ञानिक खेती तथा पर्यावरण संरक्षण को अपनाकर कृषि उत्पादन एवं आय में वृद्धि करेंगे। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित कृषि विभाग के अधिकारियों एवं विशेषज्ञों द्वारा किसानों को फसल संरक्षण, कीट एवं रोग प्रबंधन, मृदा स्वास्थ्य संरक्षण, संतुलित उर्वरक प्रयोग, जल संरक्षण तथा सघन खेत बचाओ अभियानउद्देश्यों एवं लाभों के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। किसानों को कृषि विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं, अनुदानों एवं सुविधाओं के बारे में भी अवगत कराया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में कृषक बंधुओं, जनप्रतिनिधियों, ग्रामवासियों एवं विभागीय अधिकारियों ने सहभागिता की। इस अवसर पर उपस्थित किसानों ने कृषि विशेषज्ञों से संवाद स्थापित कर अपनी कृषि संबंधी समस्याओं एवं जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया।








Users Today : 3
Users Yesterday : 69