सैनिक स्कूल मैनपुरी के लिए भूमि हस्तांतरण, झांसी-ललितपुर में भंडारगृह निर्माण को मिली स्वीकृति
प्रयागराज में 845 आवासों के निर्माण और यूपी साइबर सिक्योरिटी ऑपरेशंस सेंटर की स्थापना सहित कई महत्वपूर्ण निर्णय
लखनऊ, 27 अक्टूबर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में मंगलवार को आयोजित उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक में 22 प्रस्तावों को मंजूरी दी गई। कैबिनेट के फैसलों में शिक्षा विभाग के शिक्षणेतर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा, प्रदेश में रोबोटिक्स एवं आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के विकास के लिए प्रगति रोबोटिक्स पार्क की स्थापना, साइबर सुरक्षा तंत्र को मजबूत करने, एक्सप्रेसवे कनेक्टिविटी के विस्तार और शहरी बुनियादी सुविधाओं के विकास से जुड़े महत्वपूर्ण प्रस्ताव शामिल हैं। कैबिनेट ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, औद्योगिक विकास, डिजिटल सुरक्षा, परिवहन, शहरी विकास और कृषि से संबंधित बुनियादी ढांचे को मजबूत करने की दिशा में कई अहम निर्णय लिए।
शिक्षणेतर कर्मचारियों और उनके आश्रितों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा
योगी कैबिनेट ने माध्यमिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत अशासकीय सहायता प्राप्त माध्यमिक विद्यालयों, वित्तविहीन माध्यमिक विद्यालयों और संस्कृत विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेतर कर्मचारियों को कैशलेस चिकित्सा सुविधा का लाभ प्रदान करने के प्रस्ताव को मंजूरी दी। इसी प्रकार बेसिक शिक्षा विभाग के अंतर्गत बेसिक शिक्षा परिषद, अशासकीय सहायता प्राप्त जूनियर हाईस्कूलों एवं वित्तविहीन विद्यालयों में कार्यरत शिक्षणेतर कार्मिकों तथा समग्र शिक्षा परियोजना के अंतर्गत कार्यरत शिक्षणेतर कर्मचारियों और उनके आश्रित परिवार के सदस्यों को भी कैशलेस चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराने के प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।
प्रगति रोबोटिक्स पार्क से तकनीकी नवाचार को मिलेगा बढ़ावा






Users Today : 227
Users Yesterday : 421