Home » उत्तर प्रदेश » तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर संपन्न,वंचित लाभार्थियों का कराया गया पंजीकरण

तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर संपन्न,वंचित लाभार्थियों का कराया गया पंजीकरण

तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर संपन्न,वंचित लाभार्थियों का कराया गया पंजीकरण

केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर लगा स्वास्थ्य मेला, योजनाओं की दी गई जानकारी

 

राजातालाब।आराजी लाइन ब्लाक मुख्यालय परिसर में केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में आयोजित तीन दिवसीय जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेला सकुशल संपन्न हुआ। इस शिविर में केंद्र व प्रदेश सरकार की लाभार्थीपरक योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई। खंड विकास अधिकारी सुरेंद्र सिंह यादव ने बताया कि शिविर में उन लाभार्थियों का पंजीकरण भी कराया गया जो अब तक किसी योजना का लाभ पाने से वंचित रह गए थे, ताकि भविष्य में उन्हें योजना का लाभ मिल सके।जन कल्याण शिविर में स्वास्थ्य विभाग, बाल विकास परियोजना, शिक्षा विभाग, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग, समाज कल्याण, खाद्य आपूर्ति, श्रम, कृषि, पशुपालन विभाग एवं राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत स्वयं सहायता समूहों ने स्टाल लगाकर योजनाओं का प्रचार-प्रसार किया।कार्यक्रम के अंत में खंड विकास अधिकारी ने सभी सहयोगी विभागों का आभार प्रकट करते हुए जन कल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का समापन किया। शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने भाग लेकर योजनाओं की जानकारी ली और पंजीकरण कराया।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

नियमित रक्तदान से बचती हैं अनगिनत जिंदगियां-डॉ. अनिल त्रिपाठी होप हॉस्पिटल में 18 लोगों ने रक्तदान कर दिया महादान का संदेश रोहनिया। अवलेशपुर स्थित होप हॉस्पिटल में को रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ। शिविर में 18 लोगों ने स्वेच्छा से रक्तदान कर लोगों को जागरूक किया।वरिष्ठ शल्य चिकित्सा एवं एनोरेक्टल सर्जन डॉ. अनिल कुमार त्रिपाठी ने रक्तदान के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि रक्तदान महादान है। एक यूनिट रक्त से कई जरूरतमंद मरीजों का जीवन बचाया जा सकता है। उन्होंने सभी स्वस्थ लोगों से नियमित रक्तदान की अपील की।भगवान बुद्ध चैरिटेबल ब्लड सेंटर की टीम ने शिविर में सहयोग किया और लोगों को सामाजिक सेवा के प्रति जागरूक किया। शिविर में रक्तदान के लाभ व आवश्यकता की जानकारी दी गई।इस अवसर पर डॉ. सुरेंद्र श्रीवास्तव, डॉ. जेपी तिवारी, डॉ. दीपिका सिंह, विनीत त्रिपाठी, प्रिंस, आशीष, उपासना, प्रियंका, सदानंद दास, मो. अहमद एवं राहुल सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।