रोहनिया विधायक ने वितरण किया प्रमाण पत्र व सिलाई मशीन

राजातालाब। आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के देउरा में मंगलवार को वाराणसी प्रोविन्स ऑफ आई.एम.एस.अंजलि के तत्वाधान में देउरा रामपुर एवं देल्हना ग्राम पंचायतो की सात किशोरियों को सिलाई प्रशिक्षण पूर्ण करने पर विधायक रोहनिया डॉक्टर सुनील पटेल ने प्रमाण पत्र एवं सिलाई मशीन वितरित किया। उन्होंने किशोरियों को आत्मनिर्भर बनने और कौशल विकास के माध्यम से अपने भविष्य को सशक्त बनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि कौशल आधारित प्रशिक्षण से बेटियां आर्थिक रूप से सशक्त बनेगी और समाज में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी ।इस दौरान प्रमुख रूप से अजीत पटेल, राजकुमार कश्यप, मानस सिंह , अखिलेश, देवराज पटेल ,फादर सतीश आगस्टिन ,रीना देवी , अर्चना देवी,श्यामबली , विनोद इत्यादि लोग उपस्थित रहे।








Users Today : 165
Users Yesterday : 90