दीपावली पर राजातालाब थानाध्यक्ष ने गरीबों को बांटी मिठाई और मोमबत्ती

राजातालाब। दीपावली त्योहार के अवसर पर थानाध्यक्ष राजातालाब जितेंद्र कुमार तथा चौकी इंचार्ज कस्बा राजातालाब राजेश मौर्य ने थाना क्षेत्र के बीरभानपुर स्थित बनवासी बस्ती में लोगों को मिठाई व मोमबत्ती भेंट किया तथा थाना प्रभारी के निर्देशन में चौकी इंचार्ज जख्खिनी अविनाश सिंह, चौकी इंचार्ज मातलदेई सुनील कुमार,उप निरीक्षक चंदन कुमार, उप निरीक्षक हरिनारायण शुक्ला द्वारा थाना अपने-अपने क्षेत्र के गरीबों में मिठाई व मोमबत्ती भेंट की गई तथा सभी को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं प्रदान की गईं।

रोहनिया। केशरीपुर रोहनिया स्थित भाजपा क्षेत्रीय कार्यालय पर रविवार शाम दीपावली के अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल के नेतृत्व में आयोजित दीपोत्सव कार्यक्रम में पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने पूरे कार्यालय परिसर में दीप जला कर जगमग किया।जिलाध्यक्ष राम शकल पटेल ने कहा कि दीपावली अंधकार पर प्रकाश और असत्य पर सत्य की विजय का पर्व है। यह पर्व हमें समाज में एकता, भाईचारा और सकारात्मकता का संदेश देता है।उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं और काशीवासियों को दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं देते हुए सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान जिला महामंत्री संजीव सिंह गौतम, कोषाध्यक्ष जगदीश जायसवाल, जिला मंत्री बृजेश भारद्वाज, जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक त्रिपाठी ‘सुमित’, युवा मोर्चा मंत्री किशन सिंह, अमित पटेल, कार्यालय प्रभारी राजेश श्रीवास्तव, अल्पसंख्यक मोर्चा महामंत्री फिरोज खान, अजय पटेल, ओपी पटेल, लक्की, मुकेश कुमार, प्रवीण समेत अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।








Users Today : 166
Users Yesterday : 90