अखिल भारतवर्षीय गोंड़ महासभा ने मनाया वीरांगना महारानी दुर्गावती जी का 463 वां बलिदान दिवस
गोंड़ समाज के उत्थान हेतु रोहनिया विधायक को सौपा सात सूत्रीय मांगपत्र

राजातालाब।आराजी लाइन विकासखंड क्षेत्र के वीरभानपुर स्थित साई मंदिर के पास कलश वाटिका में बुधवार को अखिल भारतीय गोंड महासभा 403/1950 ब्रांच हावड़ा जनपद शाखा वाराणसी के तत्वाधान में वीरांगना महारानी दुर्गावती जी का 463 वां बलिदान दिवस मनाया गया। जिसका शुभारंभ मुख्य अतिथि रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष राम सकल पटेल ने महारानी दुर्गावती जी के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित कर किया। कार्यक्रम में आए हुए अतिथियों ने वीरांगना महारानी दुर्गावती जी के कृतित्व एवं व्यक्तित्व के बारे में विस्तार पूर्वक वर्णन करते हुए कहा कि गोंड जाति समाज के लोगों की समस्या के समाधान एवं मदद के लिए हमेशा तैयार रहने का वादा किया।कार्यक्रम में आए हुए सभी अतिथियों का स्वागत संगठन के जिला प्रभारी एवं प्रदेश मंत्री विजय कुमार गोंड व जिलाध्यक्ष मोहन शाह ने पुष्प गुच्छ व अंग वस्त्र के साथ स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम के अंत में संगठन के लोगों ने रोहनिया विधायक को वाराणसी में निवासरत गोंड जाति के छात्र-छात्राओं के जाति प्रमाण पत्र न बनने से गोंड जाति के बच्चों को नौकरी से वंचित होने एवं अन्य समस्याओं से संबंधित सात सूत्रीय मांग पत्र सौपा। विधायक ने गोंड समाज के मेधावी छात्रो सम्मानित किया।कार्यक्रम का संचालन कुलदीप गोंड ने की।कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अजीत पटेल, मानस सिंह,कन्हैया गोंड,अभिमन्यु सिंह,अमित गोंड़, हंसराज गोंड, चंद्र मोहन गोंड़, राजकुमार गोंड, अवधेश कुमार गोंड,राजेश कुमार गोंड, मुन्ना ,चंदन रावण, राजन गोंड़, प्रभाकर गोंड़ इत्यादि लोग उपस्थित रहे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 38