Home » उत्तर प्रदेश » KGMU में 13 डॉक्टरों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति गठित लखनऊ।

KGMU में 13 डॉक्टरों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति गठित लखनऊ।

KGMU में 13 डॉक्टरों के खिलाफ लगे आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यीय समिति गठित

लखनऊ। किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) में धर्मांतरण और डॉ. रमीज प्रकरण से जुड़े मामले में एसटीएफ की रिपोर्ट के आधार पर विश्वविद्यालय प्रशासन ने बड़ा कदम उठाया है। मामले में 13 डॉक्टरों की भूमिका और उनके खिलाफ दर्ज आरोपों की जांच के लिए छह सदस्यीय अनुशासनात्मक समिति गठित की गई है।

कुलपति डॉ. सोनिया नित्यानंद की अध्यक्षता में आयोजित कार्य परिषद की बैठक में समिति के गठन के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई। बैठक के दौरान कुलसचिव ने एसटीएफ की जांच रिपोर्ट कार्य परिषद के समक्ष प्रस्तुत की। रिपोर्ट में दर्ज आरोपों और उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई करने का निर्णय लिया गया।

गठित समिति मामले से जुड़े सभी पहलुओं की गहनता से जांच करेगी। इसके साथ ही संबंधित डॉक्टरों और कर्मचारियों को भी अपना पक्ष रखने का अवसर दिया जाएगा, ताकि जांच निष्पक्ष तरीके से पूरी हो सके।

विश्वविद्यालय प्रशासन के अनुसार, समिति की जांच रिपोर्ट मिलने के बाद संबंधित लोगों के खिलाफ नियमानुसार अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी। इस मामले में अब समिति की जांच और उसकी रिपोर्ट पर सभी की निगाहें टिकी हैं।

Varsha Keshari
Author: Varsha Keshari

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *