नौगढ़, चंदौली। मुख्यमंत्री द्वारा शिक्षक एवं शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के लिए मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा योजना का शुभारंभ किए जाने के अवसर पर मंगलवार को नौगढ़ ब्लॉक सभागार में सजीव प्रसारण कार्यक्रम आयोजित किया गया। वाराणसी से मुख्यमंत्री के संबोधन का लाइव प्रसारण बड़ी संख्या में उपस्थित शिक्षकों, शिक्षामित्रों, अनुदेशकों एवं रसोइयों ने देखा।
मुख्यमंत्री द्वारा योजना की औपचारिक घोषणा के बाद मुख्य अतिथियों ने लाभार्थियों को मुख्यमंत्री शिक्षक कैशलेस चिकित्सा कार्ड वितरित किए। कार्ड प्राप्त करने वालों में प्रधानाध्यापक महेंद्र देव पांडेय, सहायक अध्यापक विवेक सोमवंशी, शिक्षामित्र कैलाश यादव तथा अनुदेशक सारिका त्रिपाठी सहित अन्य शिक्षक एवं कर्मचारी शामिल रहे। कार्यक्रम में ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि सुजीत सिंह ने कहा कि प्रदेश सरकार ने शिक्षकों और उनके परिवारों को स्वास्थ्य सुरक्षा का बड़ा उपहार दिया है। अब शिक्षकों को गंभीर बीमारी की स्थिति में उपचार के लिए आर्थिक चिंता नहीं करनी पड़ेगी। उन्होंने सभी शिक्षकों से पूरी निष्ठा के साथ राष्ट्र निर्माण के कार्य में जुटे रहने का आह्वान किया।
भाजपा नौगढ़ मंडल अध्यक्ष सर्वजीत खरवार ने कहा कि वर्तमान सरकार ने सदैव शिक्षकों के सम्मान और उनके हितों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। भविष्य में भी सरकार शिक्षकों के कल्याण के लिए नई योजनाएं लागू करती रहेगी।
कार्यक्रम में मुख्यमंत्री द्वारा समूह बीमा योजना के अंतर्गत शिक्षकों को एक करोड़ रुपये तक की दुर्घटना बीमा सुविधा सहित अन्य सामाजिक सुरक्षा लाभ प्रदान किए जाने की घोषणा का भी स्वागत किया गया। वक्ताओं ने इसे शिक्षकों के हित में ऐतिहासिक निर्णय बताया।
खंड विकास अधिकारी ने कहा कि कैशलेस चिकित्सा योजना शिक्षकों की वर्षों पुरानी मांग थी। इस योजना के लागू होने से शिक्षक एवं उनके परिवार आवश्यकता पड़ने पर बिना आर्थिक कठिनाई के बेहतर चिकित्सा सुविधाओं का लाभ प्राप्त कर सकेंगे।
इस अवसर पर खंड शिक्षा अधिकारी लालमणि कनौजिया, ग्राम प्रधान नीलम ओहरी, भाजपा मंडल मंत्री अरविंद तिवारी आरपी संजीव सिंह और अशोक कुमार सहित बड़ी संख्या में शिक्षक, शिक्षामित्र, ऑल इंडिया एनपीएस क्या दिखाएं बताओ यही तो लिखा है ऑल इंडिया एनपीएस एम्पलाइज फेडरेशन के प्रदेश संगठन मंत्री अमित पांडे अनुदेशक, रसोइया एवं शिक्षा विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।








Users Today : 0
Users Yesterday : 33