बीएचयू की प्रो. ज्योति रोहिल्ला नव नालंदा महाविहार की शैक्षणिक परिषद की सदस्य नामित
वाराणसी, 7 जुलाई। बनारस हिंदू विश्वविद्यालय (बीएचयू) के कला इतिहास विभाग की विभागाध्यक्ष प्रो. ज्योति रोहिल्ला को भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन डीम्ड टू बी विश्वविद्यालय नव नालंदा महाविहार की शैक्षणिक परिषद (Academic Council) का बाह्य सदस्य (External Member) नामित किया गया है।

प्रो. रोहिल्ला का यह नामांकन तीन वर्ष की अवधि के लिए किया गया है। विश्वविद्यालय की शैक्षणिक परिषद उच्चतम अकादमिक निकाय है, जो शैक्षणिक नीतियों के निर्माण, पाठ्यक्रमों के विकास, अनुसंधान गतिविधियों तथा अकादमिक गुणवत्ता से जुड़े महत्वपूर्ण निर्णयों में केंद्रीय भूमिका निभाती है।
उल्लेखनीय है कि प्रो. रोहिल्ला भारत सरकार के संस्कृति मंत्रालय के अधीन इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ हेरिटेज एवं ज्ञान प्रवाह की भी शैक्षणिक परिषद की सदस्य भी हैं।
बीएचयू परिवार ने प्रो. ज्योति रोहिल्ला को इस प्रतिष्ठित दायित्व के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ देते हुए उनके सफल एवं प्रभावी कार्यकाल की कामना की है।








Users Today : 10
Users Yesterday : 35