Varanasi News: शालीमार कॉर्प लिमिटेड की पूर्वांचल में एंट्री, वाराणसी में लॉन्च किया प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘शालीमार कोर्टयार्ड’
वाराणसी। उत्तर प्रदेश के रियल एस्टेट सेक्टर की प्रमुख कंपनी शालीमार कॉर्प लिमिटेड ने पूर्वांचल में अपनी मौजूदगी दर्ज कराते हुए वाराणसी में अपने प्रीमियम रेजिडेंशियल प्रोजेक्ट ‘शालीमार कोर्टयार्ड’ की शुरुआत की है। कंपनी ने इसे वर्ष 2026-27 की विस्तार योजना का अहम हिस्सा बताया है।

करीब 40 वर्षों से रियल एस्टेट, इंफ्रास्ट्रक्चर और सिविल कंस्ट्रक्शन के क्षेत्र में सक्रिय शालीमार कॉर्प लिमिटेड ने कहा कि वाराणसी में तेजी से हो रहे इंफ्रास्ट्रक्चर विकास, पर्यटन और प्रीमियम हाउसिंग की बढ़ती मांग को देखते हुए शहर को प्रमुख ग्रोथ मार्केट के रूप में चुना गया है।
वाराणसी को बताया भविष्य का ग्रोथ सेंटर
शालीमार कॉर्प लिमिटेड के निदेशक कुणाल सेठ ने कहा कि उत्तर प्रदेश के उभरते शहर विश्वस्तरीय आवासीय और व्यावसायिक परियोजनाओं के लिए बेहतर संभावनाएं रखते हैं। उन्होंने कहा कि शालीमार कोर्टयार्ड के माध्यम से कंपनी का उद्देश्य वाराणसी में लग्जरी लाइफस्टाइल का नया मानक स्थापित करना है।
उन्होंने बताया कि कंपनी गुणवत्ता, आधुनिक डिजाइन और समय पर परियोजनाओं की डिलीवरी के लिए जानी जाती है तथा भविष्य में भी पूर्वांचल के शहरी विकास में योगदान देने वाली परियोजनाओं पर काम करती रहेगी।
60 से अधिक प्रोजेक्ट पूरे कर चुकी है कंपनी
शालीमार कॉर्प लिमिटेड अब तक 60 से अधिक प्रोजेक्ट्स पूरे कर चुकी है। कंपनी ने 21 मिलियन वर्गफुट से अधिक प्रीमियम रियल एस्टेट विकसित किया है और 8,500 से अधिक ग्राहकों का विश्वास हासिल किया है।

अंतरराष्ट्रीय स्तर के आर्किटेक्ट ने किया डिजाइन
करीब 3.75 एकड़ में विकसित शालीमार कोर्टयार्ड का डिजाइन प्रसिद्ध आर्किटेक्ट हफीज़ कॉन्ट्रैक्टर ने तैयार किया है। वहीं, प्रोजेक्ट का लैंडस्केप डिजाइन थाईलैंड की रेड लैंडस्केप कंपनी ने किया है। परियोजना मेडिटेरेनियन आर्किटेक्चर से प्रेरित है।
लहरतारा रोड पर मिलेगी प्रीमियम लाइफस्टाइल
यह प्रोजेक्ट लहरतारा रोड पर स्थित है और इसमें 6 टावरों में कुल 244 प्रीमियम आवास बनाए जा रहे हैं। इसकी खास बात यह है कि यह वाराणसी जंक्शन रेलवे स्टेशन से लगभग 400 मीटर की दूरी पर स्थित है।
इसके अलावा बीएचयू, काशी विश्वनाथ मंदिर, सनबीम स्कूल, होमी भाभा कैंसर हॉस्पिटल, ताज गैंगेज़ और नदेसर पैलेस जैसे प्रमुख स्थानों तक भी आसान पहुंच उपलब्ध है।
आधुनिक सुविधाओं से लैस होगा प्रोजेक्ट
परियोजना में डबल हाइट ग्रैंड एंट्रेंस लॉबी, स्विमिंग पूल, जिम, योगा रूम, पिकलबॉल कोर्ट, बैडमिंटन कोर्ट, क्रिकेट प्रैक्टिस नेट, जॉगिंग ट्रैक, फैमिली लाउंज, मल्टीपर्पज़ हॉल, स्नूकर रूम, टेबल टेनिस, किड्स पूल और अन्य आधुनिक सुविधाएं विकसित की जा रही हैं, ताकि निवासियों को प्रीमियम और आरामदायक जीवनशैली मिल सके।








Users Today : 0
Users Yesterday : 15