वृक्षारोपण महायज्ञ-2026 बना जन आंदोलन, सोनभद्र जिले में हुआ सर्वाधिक पौधरोपण
सोनभद्र जनपद ने 1.68 करोड़ से अधिक पौधरोपण के साथ मारी बाजी, प्रदेश में रहा प्रथम
पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग शीर्ष पर, लगाए 15.42 करोड़ से अधिक पौधे
नोडल विभाग के बाद ग्राम्य विकास विभाग ने किया सर्वाधिक पौधरोपण
ग्राम्य विकास विभाग ने 10.56 करोड़ पौधरोपण कर बदली प्रदेश के गांवों की तस्वीर
शीशम के सर्वाधिक 4.67 करोड़ पौधों का किया गया रोपण, सागौन के 4.13 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए
लखनऊ, 12 जुलाई: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के विजन के अनुरूप वृक्षारोपण महायज्ञ- 2026 ने जन आंदोलन का रूप ले लिया। एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत रविवार को पूरे प्रदेश में रिकार्ड 35.27 करोड़ से अधिक पौधों का रोपण किया गया। पूरे प्रदेश के सभी मंडलों व जिलों, सभी विभागों, सामाजिक व शैक्षणिक संस्थाओं के समन्वय से पौधरोपण किया गया। इस क्रम में सर्वाधिक 15,42,19,413 पौधरोपण नोडल वन, पर्यावरण व जलवायु परिवर्तन विभाग की ओर से किया गया। इसके बाद 10.56 करोड़ से अधिक पौधरोपण का लक्ष्य ग्राम्य विकास विभाग ने प्राप्त किया। वहीं सोनभद्र जिले ने सबसे ज्यादा 1.68 करोड़ पौधरोपण के साथ पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त किया तो ललितपुर, झांसी, लखीमपुर खीरी और जालौन क्रमशः दूसरे,तीसरे, चौथे व पांचवें स्थान पर रहा। सबसे ज्यादा शीशम के इमारती पेड़ों की 4.67 करोड़ से अधिक पौधे लगाए गए। फलदार पेड़ों में सबसे ज्यादा जामुन के पौधों का रोपण किया गया। वृक्षारोपण महायज्ञ- 2026 सीएम योगी के विजन के मुताबिक ग्रीन यूपी के सपने को साकार कर रहा है।

इन 5 प्रजातियों का हुआ सर्वाधिक रोपण
प्रजाति संख्या
शीशम 4,67,38,099
सागौन 4,13,99,061
जामुन 2,28,46,329
अमरूद 1,80,74,031
अर्जुन 1,51,75,482
प्रदेश में सर्वाधिक पौध रोपित करने वाले पांच शीर्ष विभाग
विभाग संख्या
पर्यावरण, वन व जलवायु परिवर्तन 15,42,19,413
ग्राम्य विकास 10,56,85,704
कृषि 3,26,90,527
उद्यान 1,52,02,219
पंचायती राज 1,13,38,290
सर्वाधिक पौध रोपित करने वाले पांच जनपद
जनपद संख्या
सोनभद्र 1,68,47,717
ललितपुर 93,63,495
झांसी 93,06,615
लखीमपुर खीरी 92,51,800
जालौन 88,08,435








Users Today : 0
Users Yesterday : 26