*******
काशी प्रथम आगमन पर सरोज कुशवाहा का हुआ भव्य स्वागत
*******
ढोल-नगाड़े के बीच गुलाब की पंखुड़ियों की वर्षा कर प्रदेश अध्यक्ष का हुआ स्वागत
********
बैठक में महिला मोर्चा काशी क्षेत्र के 16 संगठनात्मक जिलों की प्रमुख पदाधिकारी हुई शामिल

*******
वाराणसी 14 जुलाई :- उत्तर प्रदेश भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की नव नियुक्त अध्यक्ष सरोज कुशवाहा के प्रथम काशी आगमन पर रोहनिया स्थित क्षेत्र कार्यालय पर ढोल-नगाडे़ के बीच गुलाब की पंखुडियों की वर्षाकर भव्य स्वागत किया गया।
क्षेत्र कार्यालय में प्रवेश करते ही प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा नें एकात्म मानववाद के प्रणेता पं दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर नमन किया।
क्षेत्रीय कार्यालय में आयोजित क्षेत्र कार्यसमिति की बैठक में भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने महिला मोर्चा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ आगामी कार्यक्रमों और संगठन विस्तार पर चर्चा की। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक बूथ तक महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित करने और सरकार की योजनाओं को घर-घर पहुंचाने का आह्वान किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि महिलाओं के सम्मान, भागीदारी और नेतृत्व को सबसे अधिक अवसर भाजपा ने दिए हैं।
सरोज कुशवाहा ने कहा कि संगठन की सबसे बड़ी ताकत महिला कार्यकर्ता हैं। उन्होंने हर बूथ पर 11 सदस्यीय महिला समिति गठित करने का आह्वान करते हुए कहा कि बूथ स्तर पर महिलाओं का मजबूत संगठन तैयार होगा, तभी वे मंडल, जिला और प्रदेश स्तर पर नेतृत्व की जिम्मेदारियां संभालेंगी। कहा कि संगठन की नीतियों और सरकार की योजनाओं व उपलब्धियों को घर घर जाकर महिलाओं को बताएं व अधिक से अधिक महिलाओं को भाजपा से जोड़े। केंद्र व राज्य सरकार द्वारा महिला सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे कार्यों को बताए।
सरोज कुशवाहा ने कहा कि पार्टी ने उन्हें बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है और वह पिछले 32 वर्षों से भाजपा संगठन में कार्य कर रही हैं। उन्होंने कहा कि किसी भी राजनीतिक दल में भाजपा जितनी महिला कार्यकर्ता और महिलाओं को नेतृत्व देने की परंपरा नहीं है।
सरोज कुशवाहा ने कहा कि विपक्षी दल केवल कागजों पर पीडीए (पिछड़ा, दलित, अल्पसंख्यक) की बात करते हैं। कांग्रेस ने 70 साल राज किया। उनकी मुख्य कमान हमेशा एक महिला के हाथ में रही, लेकिन उन्होंने महिलाओं के लिए क्या किया? आज प्रियंका वाड्रा नारा देती हैं, ‘लड़की हूं, लड़ सकती हूं’, लेकिन उनकी दादी प्रधानमंत्री रहीं और माताजी कांग्रेस की अध्यक्ष रही, सत्ता के शीर्ष पर थीं। सच्चाई यह है कि विपक्ष के पास जमीनी महिला कार्यकर्ता ही नहीं हैं। उन्हें डर है कि अगर 33% आरक्षण पूरी तरह लागू हो गया, तो वे उम्मीदवार कहां से लाएंगे? वे तो सिर्फ अपने परिवार की महिलाओं को राजनीति में लाते हैं।
सरोज कुशवाहा ने कहा कि भाजपा लंबे समय से महिलाओं को राजनीतिक प्रतिनिधित्व दिलाने की पक्षधर रही है। कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार महिलाओं को संसद में 33 प्रतिशत आरक्षण देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि विपक्ष ने कभी जाति तो कभी अन्य मुद्दों का हवाला देकर महिला आरक्षण को टालने का प्रयास किया, जबकि भाजपा ने इसे आगे बढ़ाने का काम किया है। उन्होंने कहा कि आने वाले 2027 के विधानसभा व 2029 के लोकसभा चुनावों में महिलाओं की भूमिका और भी अधिक महत्वपूर्ण होगी।
स्वागत उद्बोधन महिला मोर्चा काशी क्षेत्र की अध्यक्ष नम्रता चौरसिया ने किया।
संचालन सुनीता सिंह ने किया।
बैठक के प्रारम्भ में मुख्य अतिथि सरोज कुशवाहा का क्षेत्र अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, जिलाध्यक्ष विनिता सिंह व महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल ने अंगवस्त्रम, बुके व मोमेंटो देकर स्वागत किया।
इसके पुर्व मुख्य अतिथि सरोज कुशवाहा ने दीप प्रज्वलन कर पंडित दीनदयाल उपाध्याय व डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र पर माल्यार्पण किया।। तत्पश्चात वंदे मातरम गाने हुआ।
प्रदेश अध्यक्ष ने क्षेत्र कार्यालय पर किया वृक्षारोपण
*******
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा ने रोहनिया स्थित क्षेत्र कार्यालय पर आम व अमरुद का पौधा लगाया।
क्षेत्रीय पदाधिकारियों ने सरोज कुशवाहा का किया स्वागत
********
रोहनियां स्थित क्षेत्र कार्यालय पर प्रदेश अध्यक्ष सरोज कुशवाहा के प्रथम आगमन पर कार्यालय प्रभारी श्रीप्रकाश शुक्ला, राजेश श्रीवास्तव व क्षेत्र सह मीडिया प्रभारी संतोष सोलापुरकर ने पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया।
इनकी रही उपस्थिति
********
इस अवसर पर क्षेत्र अध्यक्ष नम्रता चौरसिया, भाजपा प्रदेश मंत्री आकांक्षा सोनकर, प्रदेश मंत्री महिला मोर्चा कविता यादव, प्रदेश कोषाध्यक्ष रानिका जायसवाल, जिलाध्यक्ष विनिता सिंह, महानगर अध्यक्ष कुसुम पटेल, अपराजिता सोनकर, बबीता तिवारी, पूजा दीक्षित, पूजा पांडेय, सुनीता सिंह, ज्योति गुप्ता, अर्चना शुक्ला, साधना वेदांती, रचना अग्रवाल, इशिका चौबे, निर्मला सिंह पटेल, अनिशा शाही, माधवी सिंह, सुरेखा सिंह, अर्चना शुक्ला, वंदना सिंह, प्रतिभा सिंह, कुसुम शर्मा, मोनिका शर्मा, कंचन गुप्ता , गीता कुमारी, मंशा मोर्या, संतोष सोलापुरकर सहित सभी सोलह जिलों के महिला मोर्चा की पदाधिकारी उपस्थित रही।







Users Today : 23
Users Yesterday : 77