स्पेक्ट्रोस्कोपी में पी.जी. डिप्लोमा पाठ्यक्रम में प्रवेश की प्रक्रिया आरंभ
आवेदन की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2026
वाराणसी, 13.07.2026 विज्ञान संस्थान स्थित भौतिकी विभाग के अंतर्गत स्पेक्ट्रोस्कोपी में पी.जी. डिप्लोमा पाठ्यक्रम की प्रवेश प्रक्रिया आरंभ हो गई है। एक वर्ष के इस पाठ्यक्रम की कक्षाएँ सांध्यकालीन होती हैं तथा इसमें विद्यार्थियों को स्पेक्ट्रोस्कोपी की विभिन्न तकनीकों का प्रशिक्षण प्रदान किया जाता है।

शैक्षणिक सत्र 2026–27 में प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभाग के स्पेक्ट्रोस्कोपी अनुभाग से आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 10 अगस्त, 2026 निर्धारित की गई है।
अधिक जानकारी के लिए इच्छुक अभ्यर्थी स्पेक्ट्रोस्कोपी अनुभाग, भौतिकी विभाग से संपर्क कर सकते हैं। अर्हता एवं अन्य विस्तृत जानकारी हेतु आधिकारिक सूचना की प्रति संलग्न की जा रही है।







Users Today : 22
Users Yesterday : 77