माननीय जिला जज वाराणसी ने फ्लैग दिखाकर प्रचार-प्रसार वाहनों को किया रवाना।
दिनांक 10.07.2026 को माननीय उच्चतम न्यायालय, मीडिएशन एवं कंसीलिएशन प्रोजेक्ट कमेटी व राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशन में राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 का संचालन किया गया है। जिसके प्रचार-प्रसार हेतु प्रचार-प्रसार वाहनों को माननीय जनपद न्यायाधीश/अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण वाराणसी श्री संजीव शुक्ला द्वारा जनपद न्यायालय परिसर से हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

इस अवसर पर जिला जज महोदय द्वारा कहा गया कि प्रचार-प्रसार वाहन आम जन के बीच में जाकर राष्ट्र के लिए मध्यस्थता अभियान 2.0 का व्यापक प्रचार-प्रसार करेंगे। इस मध्यस्थता 2.0 का भाग बनकर वादकारी अपने वैवाहिक मामले, घरेलू हिंसा मामले, मोटर दुर्घटना मामले, चेक बाउंस मामले, वाणिज्यिक मामले, उपभोक्ता फोरम मामले, भूमि अधिकरण मामले, सेवा सम्बन्धी मामले, शमनीय आपराधिक मामले, ऋण वसूली के मामले, बेदखली से सम्बन्धित मामले एवं अन्य उपयुक्त दिवानी मामले को मध्यस्थता के माध्यम से शान्ति पूर्ण तरीके से निस्तारित करा सकते है। इस अवसर पर मोटर दावा दुर्घटना अधिकरण के पीठासीन अधिकारी श्री रामकेश, राष्ट्रीय लोक अदालत के नोडल अधिकारी/अपर जनपद न्यायाधीश श्री आलोक कुमार तथा जनपद न्यायालय वाराणसी के समस्त न्यायिक अधिकारीगण व जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के अन्तर्गत कार्यरत समस्त पैरा लीगल वालन्टियर्स उपस्थित रहें। यह जानकारी जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के पूर्णकालिक सचिव/सिविल जज (सीनियर डिविजन) श्री राजीव मुकुल पाण्डेय द्वारा दिया गया।

Users Today : 23
Users Yesterday : 77