किसान भाईयों को मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का उपहार कृषि यन्त्रों को पाने का सुनहरा अवसर

वाराणसी। कृषि विभाग द्वारा संचालित नेशनल मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन योजनान्तर्गत सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाईजेशन अन्तर्गत फार्म मशीनरी बैंक, कस्टम हायरिंग सेन्टर, कृषि ड्रोन, अन्य एकल कृषि यन्त्र तथा प्रमोशन ऑफ एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन फॉर इन-सीटू मैनेजमेन्ट ऑफ क्रॉप रेज्ड्यिू अन्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन के एकल कृषि यन्त्र कस्टम हायरिंग सेन्टर तथा एग्रीगेटर एवं अन्य योजनाओं के कृषि यन्त्र/कृषि रक्षा उपकरण पर अनुदान प्राप्त करने का सुनहरा अवसर प्रदान किया गया है। जिसके लिये आवेदन हेतु बुकिंग 16 जुलाई को दोपहर 12.00 बजे से 30 जुलाई तक रात्रि 12.00 बजे तक की जायेगी।

जिला कृषि अधिकारी संगम सिंह ने उक्त जानकारी देते हुए बताया कि कृषि यन्त्र के लिए सब मिशन ऑन एग्रीकल्चरल मैकेनाइजेशन अन्तर्गत- कस्टम हायरिंग सेन्टर (परियोजना रू 10.00 लाख) एवं फार्म मशीनरी बैंक (परियोजना रू 10.00लाख) किसान ड्रोन एवं अन्य एकल कृषि यन्त्र, फसल अवशेष प्रबन्धन के अन्तर्गत फसल अवशेष प्रबन्धन के एकल कृषि यन्त्र, कस्टम हायरिंग सेन्टर (परियोजना रू 30.00 लाख) एवं एग्रीगेटर (परियोजना रू 100.00 लाख), त्वरित मक्का विकास कार्यक्रम के अन्तर्गत- बैच ड्रायर, पॉपिग मशीन एवं मेज सेलर, राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा के अन्तर्गत- मिलेट पार्लर, विभिन्न परिस्थिकीय संसाधनों द्वारा कीट रोग नियंत्रण योजना के अन्तर्गत- स्प्रेयर (मानव चालित), स्प्रेयर (पॉवर चालित) एवं बखारी, फसल विविधिकरण कार्यक्रम (सी0डी0पी0)-योजना के कृषि यन्त्र, दलहन मिशन योजनान्तर्गत-दाल मिल, यन्त्रों की बुकिंग/आवेदन विभागीय पोर्टल www.agriculture.up. gov.in पर ऑन लाइन विकास खण्डवार की जायेगी। एग्रीगेटर (परियोजना रू0 100.00 लाख) एवं शुगरकेन हार्वेस्टर सेल्फ प्रोपेल्ड की बुकिंग आवेदन विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर ऑन लाइन राज्य स्तर पर की जायेगी। विभाग के पोर्टल-ूूूwww.agriculture.up.gov.in लिंक पर किसान कॉर्नर के अन्तर्गत ‘‘यंन्त्र बुकिंग प्रारम्भ ‘‘ पर क्लिक कर ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है।कृषि यन्त्रों का विवरण, यन्त्र बुकिंग एवं अनुदान प्रक्रिया से सम्बन्धित जानकारी हेतु शासनादेश का अवलोकन किया जा सकता है। एवं विस्तृत जानकारी विभागीय पोर्टल www.agriculture.up.gov.in पर उपलब्ध है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी हेतु जनपद के उप कृषि निदेशक कार्यालय से सम्पर्क कर सकते है।








Users Today : 1
Users Yesterday : 37