तहसील बार के पूर्व प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह मोनी के निधन पर मौन धरना
अधिवक्ताओं ने किया न्यायिक कार्य का बहिष्कार, 5वें दिन भी जारी रहा आंदोलन

राजातालाब। तहसील बार एसोसिएशन के पूर्व प्रत्याशी शैलेंद्र सिंह मोनी के असामयिक निधन पर शुक्रवार को अधिवक्ताओं ने मौन धरना देकर शोक व्यक्त किया।तहसील परिसर स्थित उपजिलाधिकारी के पोर्टिको में प्रस्तावक मनीष कुमार सिंह के प्रस्ताव पर बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता राजेश कुमार सिंह ने की और संचालन महामंत्री वीरेंद्र कुमार यादव ने किया।बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर शैलेंद्र सिंह मोनी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया गया। साथ ही अधिवक्ताओं ने आज संपूर्ण दिवस न्यायिक कार्य से विरत रहने का निर्णय लिया। विगत पांच दिनों से चल रहे धरने को भी आज मौन धरने के रूप में आयोजित किया गया।धरने की अध्यक्षता कनिष्ठ उपाध्यक्ष आशीष कुमार सिंह ने की।धरने में मुख्य रूप से पूर्व अध्यक्ष भूपेंद्र कुमार सिंह, सर्वजीत राजभर, दिनेश शर्मा, राम जी सिंह, पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह, एडवोकेट विश्वजीत श्रीवास्तव, काशीनाथ पटेल, बाबर अली, पूर्व महामंत्री ओम प्रकाश पाण्डेय, दीपक त्रिपाठी, लक्ष्मीकांत पाण्डेय, दीपक सिंह सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता उपस्थित रहे।







Users Today : 6
Users Yesterday : 51