राजातालाब तहसील के धरनारत अधिवक्ताओं की प्रतिनिधिमंडल टीम ने जिलाधिकारी को सौपा सात सूत्रीय मांग पत्र
तहसील राजातालाब में अधिवक्ताओं का धरना प्रदर्शन जारी, कार्य से रहे विरत

राजातालाब। तहसील राजातालाब के अधिवक्ताओं की धरना प्रदर्शन जारी रहा अधिवक्ताओं ने सोमवार को भी कामकाज नहीं किया। बार की बैठक में अधिवक्ताओं ने उप जिलाधिकारी राजातालाब शांतून कुमार सिनसिनवार के खिलाफ निंदा प्रस्ताव पारित किया।अधिवक्ता पूरे दिन न्यायिक कार्य से विरत रहे।राजातालाब तहसील के अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल जिलाधिकारी वाराणसी से मिलकर यहां की समस्या को उठाया। जिलाधिकारी से मिलने वालों में अध्यक्ष राजेश कुमार सिंह महामंत्री विरेन्द्र कुमार यादव पूर्व अध्यक्ष दिनेश शर्मा व सर्वजीत भारद्वाज पूर्व महामंत्री प्रदीप कुमार सिंह संयुक्त सचिव प्रशासन नवनीत उपाध्याय के साथ सेंट्रल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम प्रकाश गौतम व पूर्व महामंत्री बनारस बार एसोसिएशन प्रदीप कुमार राय रहे।अधिवक्ताओं ने सात सूत्रीय मांग पत्र जिलाधिकारी को दिया। जिलाधिकारी ने शीघ्र ही समाधान किए जाने काआश्वासन दिया।








Users Today : 52
Users Yesterday : 31