लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास)ने वाराणसी में प्रबुद्ध सम्मेलन के माध्यम से दर्ज कराई अपनी उपस्थिति , स्नातक एमएलसी पर होगी नजर
https://youtu.be/cv1Ds8Ksm7s
प्रबुद्ध वर्ग के सहयोग से स्नातक एमएलसी चुनाव में ऐतिहासिक विजय सुनिश्चित होगी : अरुण भारती
वाराणसी, 24 जुलाई। लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) द्वारा शुक्रवार को कमिश्नरेट सभागार, कचहरी, वाराणसी में स्नातक निर्वाचन क्षेत्र वाराणसी खण्ड के एमएलसी चुनाव के दृष्टिगत प्रबुद्ध वर्ग सम्मेलन (प्रबुद्ध चौपाल) का आयोजन किया गया।
https://youtu.be/cv1Ds8Ksm7s
सम्मेलन की अध्यक्षता पार्टी के स्नातक एमएलसी प्रत्याशी एवं प्रभारी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ‘पिंटू’ ने की, जबकि मुख्य अतिथि के रूप में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के उत्तर प्रदेश प्रभारी एवं जमुई सांसद श्री अरुण भारती उपस्थित रहे। कार्यक्रम में अधिवक्ताओं, शिक्षकों, चिकित्सकों, स्नातक मतदाताओं, बुद्धिजीवियों एवं पार्टी पदाधिकारियों सहित सैकड़ों लोग शामिल हुए।मुख्य अतिथि श्री अरुण भारती ने अपने संबोधन में कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं केंद्रीय मंत्री श्री चिराग पासवान के नेतृत्व में पार्टी समाज के अंतिम पायदान पर खड़े प्रत्येक व्यक्ति के सम्मान, अधिकार एवं विकास के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में पार्टी का संगठन तेजी से मजबूत हो रहा है तथा आगामी विधानसभा चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) प्रदेश की सभी 403 विधानसभा सीटों पर पूरी मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी।उन्होंने कहा कि स्नातक निर्वाचन क्षेत्र का चुनाव केवल एक प्रतिनिधि चुनने का माध्यम नहीं है, बल्कि शिक्षित समाज की आवाज़ को विधान परिषद तक पहुँचाने का महत्वपूर्ण अवसर है। अधिवक्ता, शिक्षक, चिकित्सक, इंजीनियर एवं अन्य प्रबुद्ध वर्ग समाज का मार्गदर्शन करते हैं, इसलिए ऐसे प्रतिनिधि का चयन आवश्यक है जो उनके हितों एवं समस्याओं को प्रभावी ढंग से सदन में उठाने का कार्य करे।सम्मेलन की अध्यक्षता करते हुए स्नातक एमएलसी प्रत्याशी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ‘पिंटू’ ने कहा कि स्नातक वर्ग, अधिवक्ताओं, शिक्षकों एवं युवाओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाना उनकी प्राथमिकता होगी। उन्होंने कहा कि विधान परिषद में शिक्षित समाज का सशक्त प्रतिनिधित्व समय की आवश्यकता है। उन्होंने सभी स्नातक मतदाताओं से आगामी चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के पक्ष में मतदान करने तथा संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने का आह्वान किया।सम्मेलन में वक्ताओं ने कहा कि लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) सामाजिक न्याय, समान अवसर, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, युवाओं के रोजगार तथा समाज के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है। उपस्थित प्रबुद्धजनों ने भी अपने विचार रखते हुए संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा स्नातक मतदाताओं के बीच व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश अध्यक्ष राजीव पासी, प्रदेश अध्यक्ष महिला मोर्चा स्र्मति प्रीति उपाध्यायत, प्रवक्ता धीरेन्द्र मुन्ना, महामंत्री सी०बी०ए० आशीष सिंह, न्यूरोलॉजिस्ट डॉ० नन्द जी, प्रधान महासचिव आशुतोष गहरवार, प्रदेश संगठन मंत्री अभिनव श्रीवास्तव, धनंजय दुबे, कमल तिवारी एवं अवनीश तिवारी सहित बड़ी संख्या में अधिवक्तागण, शिक्षकों, बुद्धिजीवियों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने सहभागिता की।कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने स्नातक एमएलसी चुनाव में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रत्याशी प्रशांत कुमार श्रीवास्तव ‘पिंटू’ को विजयी बनाने का संकल्प लिया तथा अधिक से अधिक स्नातक मतदाताओं तक पार्टी की नीतियों एवं विचारधारा को पहुँचाने का निर्णय लिया।