त्रिपुरारी

पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी शिवम दुबे के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।
राजातालाब पुलिस ने खोला साइबर ठगी का रैकेट, मोबाइल फाइनेंस के नाम पर खुलवाया म्यूल अकाउंट
एक्सिस बैंक खाते से की गई साइबर अपराध, एक आरोपी पर मुकदमा दर्ज
राजातालाब।गृह मंत्रालय से प्राप्त संदिग्ध म्यूल अकाउंट्स की सूची की जांच के दौरान राजातालाब पुलिस ने मोबाइल फाइनेंस कराने के नाम पर बैंक खाता खुलवाकर साइबर ठगी में इस्तेमाल करने वाले गिरोह का पर्दाफाश किया है।जांच में सामने आया कि मिर्जापुर निवासी एक युवक के नाम पर एक्सिस बैंक में खाता खुलवाया गया।आरोपी ने पीड़ित की पासबुक, चेकबुक और मोबाइल सिम अपने पास रख ली। बाद में इसी खाते का प्रयोग साइबर अपराधों में किया गया।पीड़ित युवक ने पुलिस को बताया कि उसे मोबाइल फाइनेंस कराने का झांसा देकर खाता खुलवाया गया था। न तो उसे मोबाइल मिला और न ही खाते के इस्तेमाल की कोई जानकारी दी गई।

पुलिस ने जांच के आधार पर आरोपी शिवम दुबे के खिलाफ बीएनएस की धारा 318(4), 319(2) तथा आईटी एक्ट की धारा 66डी के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।

Users Today : 0
Users Yesterday : 61