सेवा ही संकल्प के साथ रोटरी क्लब बनारस का 82वां पदस्थापन समारोह धूमधाम से संपन्न
“सेवा ही सबसे बड़ी पूजा है”- डॉ. दयाशंकर मिश्रा (मंत्री)
वाराणसी, 26 जुलाई 2026: समाज सेवा के क्षेत्र में 82 वर्षों से अग्रणी रोटरी क्लब बनारस का 82वां पदस्थापन समारोह रविवार को होटल रेडिसन, कैंट में बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। तत्पश्चात कार्यक्रम के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश सरकार के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार डॉ. दयाशंकर मिश्रा “दयालु जी” ने दीप प्रज्वलित कर समारोह का उद्घाटन किया।

इस अवसर पर सत्र 2026-27 के लिए नव निर्वाचित अध्यक्ष रोटेरियन राजीव कुमार एवं उनकी पूरी टीम ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। शपथ ग्रहण क्लब के सबरक्षकगन ने कराया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ. दयाशंकर मिश्रा ने कहा कि “………………”
उन्होंने रोटरी क्लब के सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि रोटरी जैसे संगठन ही समाज में सकारात्मक बदलाव ला सकते हैं।
इस अवसर पर कार्यक्रम के विशिष्ठ अतिथि श्री बी डी मिश्रा जी (retd judge) भी मौजूद रहे और क्लब के कार्यों की सराहना की।
नव नियुक्त अध्यक्ष रोटेरियन राजीव कुमार ने अपने उद्बोधन में भावी योजनाओं के विषय में निम्न जानकारी दिया…
• स्वास्थ्य सेवा के क्षेत्र में प्रभावी एवं जनहितकारी परियोजनाएँ।
• स्वच्छ काशी – सुंदर काशी के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाना।
• पर्यावरण संरक्षण एवं प्लास्टिक मुक्त समाज के लिए जन-जागरण।
• युवाओं, विद्यार्थियों एवं महिलाओं के सशक्तिकरण हेतु सार्थक पहल।
• सदस्यता वृद्धि एवं नए नेतृत्व का विकास।
• प्रत्येक सदस्य की सक्रिय भागीदारी के साथ प्रभावशाली सेवा कार्य।
• क्लब में मित्रता, पारदर्शिता, अनुशासन और टीम भावना को और अधिक सुदृढ़ बनाना।
श्री कक्कड़ ने कहा कि हम चाहते हैँ कि हमारा प्रत्येक सदस्य यह अनुभव करे कि वह केवल रोटरी का सदस्य नहीं, बल्कि समाज परिवर्तन का एक सशक्त दूत है।
उन्होंने अपने बोर्ड ऑफ डायरेक्टर्स, सचिव, कोषाध्यक्ष और सभी सदस्यों को सम्बोधित करते हुवे कहा कि हम सब एक परिवार की तरह कार्य करें। जब हमारी सोच एक होगी, हमारा उद्देश्य एक होगा और हमारी सेवा निस्वार्थ होगी, तब सफलता निश्चित होगी।
उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और महिला सशक्तिकरण को अपनी प्राथमिकता बताया और सभी सदस्यों से सहयोग की अपील की।
आयोजन में कई नए सदस्यों ने भी सदस्यता ग्रहण की।
कार्यक्रम की अध्यक्षता क्लब के संरक्षक डॉ. शशिकांत दीक्षित एवं डॉ. एम.के. गुप्ता ने की। संयोजक रोटेरियन उमा केजरीवाल एवं समन्वयक रोटेरियन राघवेंद्र वेताल ने सभी अतिथियों का स्वागत किया।
*इस अवसर पर बनारस के कई रोटरी क्लब के सदस्य सहित रोटरी क्लब बनारस के सभी पूर्व अध्यक्ष, पदाधिकारी, रिटेरियन एवं गणमान्य नागरिक के साथ ही आयुष मंत्री के जनसम्पर्क अधिकारी गौरव राठी भी उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन रोटेरियन मनीष पाण्डेय एवं रोटरियन अलोक पारीख ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन रोटरियन राजीव पाण्डेय ने किया।






Users Today : 3
Users Yesterday : 18