Home » Uncategorized » बरेका में राजभाषा विभाग द्वारा अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

बरेका में राजभाषा विभाग द्वारा अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

त्रिपुरारी 

 
बरेका में राजभाषा विभाग द्वारा अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन

वाराणसी।रेलवे बोर्ड के निर्देशों के अनुपालन में तथा बरेका महाप्रबंधक आशुतोष पंत के मार्गदर्शन में आज दिनांक 28 जुलाई 2026 को बनारस रेल इंजन कारखाना के प्राविधिक प्रशिक्षण केंद्र में राजभाषा विभाग के तत्वावधान में अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया।

यह प्रतियोगिता मुख्य राजभाषा अधिकारी श्री रामजन्म चौबे के नेतृत्व में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए बरेका की सहभागिता सुनिश्चित करने हेतु प्रतिभागियों का चयन करना तथा अधिकारियों एवं कर्मचारियों में हिंदी के प्रयोग, राजभाषा नीति एवं सामान्य ज्ञान के प्रति जागरूकता एवं रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में कुल 51 अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता हिंदी माध्यम में आयोजित की गई, जिसमें रेलवे, हिंदी भाषा एवं साहित्य, राजभाषा तथा सामान्य ज्ञान से संबंधित प्रश्न पूछे गए।

प्रतियोगिता का आयोजन सुव्यवस्थित एवं उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ। उपस्थित प्रतिभागियों ने प्रतियोगिता की सराहना करते हुए इसे ज्ञानवर्धक एवं प्रेरणादायक बताया। उल्‍लेखनीय है कि इस प्रतियोगिता में चयनित प्रतिभागी रेलवे बोर्ड द्वारा आयोजित होने वाली अखिल रेल हिंदी प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता के लिए बरेका की सहभागिता करेंगे।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *