वाराणसी में अवैध रूप से रह रहे अफगानी नागरिक को फूलपुर पुलिस ने दबोचा
विषयः थाना फूलपुर पुलिस द्वारा फर्जी भारतीय पासपोर्ट बनवाकर अवैध रूप से भारत में निवास कर रहे अफगान नागरिक को गिरफ्तार किया गया।
दिनांक 19.07.2026 को अंतरराष्ट्रीय लाल बहादुर शास्त्री एयरपोर्ट, बाबतपुर पर एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-183 (वाराणसी-शारजाह) की प्रस्थान इमिग्रेशन जांच के दौरान ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन (BoI), बाबतपुर, वाराणसी के अधिकारियों द्वारा भारतीय पासपोर्ट संख्या Y8558322 पर यात्रा कर रहे एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। पूछताछ एवं अभिलेखों के सत्यापन में ज्ञात हुआ कि उक्त व्यक्ति वास्तव में अफगान नागरिक अब्दुल रहमान ताराकी है, जिसने अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर रहमान शाह के नाम से धोखाधड़ीपूर्वक भारतीय पासपोर्ट प्राप्त किया था।
जांच में यह भी प्रकाश में आया कि अभियुक्त अफगान पासपोर्ट संख्या P0158154 के आधार पर मेडिकल अटेंडेंट वीजा संख्या VL1393047 (जारी तिथि 06.01.2019, समाप्ति तिथि 05.04.2019) पर भारत आया था, किन्तु वीजा अवधि समाप्त होने के उपरांत भी भारत से वापस नहीं गया। भारत में अवैध रूप से निवास करने के उद्देश्य से उसने अपनी वास्तविक पहचान, जन्मतिथि एवं माता-पिता का नाम बदलकर क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO), मुंबई से भारतीय पासपोर्ट संख्या Y8558322 धोखाधड़ीपूर्वक प्राप्त कर लिया तथा उसी के आधार पर विदेश यात्रा का प्रयास कर रहा था।
ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन, बाबतपुर द्वारा थाना फूलपुर पर लिखित तहरीर देकर अभियुक्त को पुलिस के सुपुर्द किया गया।* तहरीर के आधार पर थाना फूलपुर पर मु0अ0सं0 227/2026, धारा 318(4), 319(2), 336(3), 337, 340(2) बीएनएस, धारा 12 पासपोर्ट अधिनियम एवं आव्रजन एवं विदेशी अधिनियम, 2025 की सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत कर अभियुक्त को विधिक रूप से गिरफ्तार किया गया।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त ने बताया कि उसका वास्तविक नाम अब्दुल रहमान ताराकी है तथा उसके पिता का नाम अब्दुल अजीज है। वह ग्राम निकट मस्जिद टाटा काहिलनावा नावां (पश्तूनआबाँ), जनपद गजनी, अफगानिस्तान का निवासी है। उसने स्वीकार किया कि वह अपने अफगान पासपोर्ट एवं मेडिकल अटेंडेंट वीजा पर भारत आया था। वीजा की अवधि समाप्त होने के बाद भारत में अवैध रूप से रहने के उद्देश्य से उसने अपना वास्तविक नाम, जन्मतिथि एवं माता-पिता का नाम बदलकर मुंबई स्थित क्षेत्रीय पासपोर्ट कार्यालय (RPO) से फर्जी तरीके से भारतीय पासपोर्ट बनवा लिया। उक्त फर्जी भारतीय पासपोर्ट के आधार पर जब वह एयर इंडिया एक्सप्रेस की फ्लाइट संख्या IX-183 से वाराणसी से शारजाह जाने का प्रयास कर रहा था, तभी प्रस्थान इमिग्रेशन जांच के दौरान पकड़ा गया।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से 02 मोबाइल फोन (ओप्पो रेनो-6 डार्क ब्लू रंग एवं ओप्पो रेनो-16C सफेद रंग), एक आधार कार्ड संख्या 55650781654, एक पैन कार्ड संख्या EXMPR8043D, एक मतदाता पहचान पत्र संख्या IYV6826564, एक ड्राइविंग लाइसेंस संख्या MH01-20220043892, एक जन्म प्रमाण पत्र संख्या B-2023:27-90037-003922, एक डोमिसाइल प्रमाण पत्र (मुंबई सिटी) संख्या SR No. 59256015335, 02 पीली धातु की अंगूठियां, 01 कलाई घड़ी, 750 अमेरिकी डॉलर, 2255 यूएई दिरहम, 2060 अफगानी मुद्रा तथा ₹3110 भारतीय नकद बरामद हुए। उक्त समस्त बरामदगी को नियमानुसार कब्जे पुलिस में लेकर मालखाना जमा कराया गया है तथा बरामद दस्तावेजों एवं अन्य सामान की सत्यता एवं वैधानिकता के संबंध में गहन जांच की जा रही है।
अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत कर अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही फर्जी दस्तावेज तैयार कराने, भारतीय पासपोर्ट प्राप्त करने एवं इस पूरे षड्यंत्र में सहयोग करने वाले अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी गहन विवेचना की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण :
1.रहमान शाह उर्फ अब्दुल रहमान ताराकी पुत्र खानजादा मोहम्मद सैयद खान, निवासी RM No. 30, 1st Floor, 15 Amin House, Goa Street, Ballard Pier, Fort, Mumbai, Maharashtra (फर्जी भारतीय पहचान के आधार पर प्रयुक्त पता)।
2. वास्तविक नाम – अब्दुल रहमान ताराकी पुत्र अब्दुल अजीज, निवासी ग्राम निकट मस्जिद टाटा काहिलनावा नावां (पश्तूनआबाँ), जनपद गजनी, अफगानिस्तान, उम्र लगभग 37 वर्ष।
गिरफ्तार करने वाली टीम :
• श्री हर्षित मिश्रा, इमिग्रेशन अधिकारी, ब्यूरो ऑफ इमिग्रेशन, बाबतपुर, वाराणसी।
• उ0नि0 विजय कुमार कुशवाहा, थाना फूलपुर, कमिश्नरेट वाराणसी।
सोशल मीडिया सेल








Users Today : 3
Users Yesterday : 44