Home » उत्तर प्रदेश » विनीत राय हत्याकांड में पुलिस पर गिरी गाज, तत्कालीन कोतवाल और हल्का प्रभारी निलंबित; लापरवाही की जांच शुरू…

विनीत राय हत्याकांड में पुलिस पर गिरी गाज, तत्कालीन कोतवाल और हल्का प्रभारी निलंबित; लापरवाही की जांच शुरू…

गाजीपुर। चर्चित युवा कारोबारी विनीत राय हत्याकांड में पुलिस की लापरवाही को लेकर बड़ी कार्रवाई की गई है। वाराणसी परिक्षेत्र के पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण के निर्देश पर तत्कालीन कोतवाली प्रभारी निरीक्षक दीनदयाल पांडेय और तत्कालीन हल्का प्रभारी उपनिरीक्षक चंद्रशंकर मिश्र को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। दोनों पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश भी जारी किए गए हैं।

यह कार्रवाई विनीत राय के पिता आलोक राय की शिकायत पर हुई प्रारंभिक जांच के बाद की गई है। जांच में दोनों पुलिस अधिकारियों की गंभीर लापरवाही सामने आई है। रिपोर्ट के अनुसार, 8 दिसंबर 2023 से विनीत राय के परिवार और शंकर पांडेय के बीच विवाद चल रहा था। इस दौरान परिवार की ओर से कई बार पुलिस को शिकायतें और प्रार्थना पत्र दिए गए, लेकिन आरोप है कि उन पर प्रभावी कार्रवाई नहीं की गई।

जांच में यह भी सामने आया कि वीडियो साक्ष्य उपलब्ध होने के बावजूद मामले में एक पक्ष के खिलाफ ही कार्रवाई की गई। वहीं, मुख्य आरोपी शंकर पांडेय पहले से गैंगस्टर एक्ट में नामजद और डी-63 गैंग का सदस्य था, इसके बावजूद उसके खिलाफ समय रहते सख्त कानूनी कदम नहीं उठाए गए।

इसके बाद विनीत राय की हत्या कर दी गई। घटना के बाद कोतवाली में भारतीय न्याय संहिता की विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मुख्य आरोपी शंकर पांडेय समेत अन्य आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू की गई।

प्रारंभिक जांच में शिकायतों की जांच में लापरवाही, सरसरी कार्रवाई और अनावश्यक देरी के तथ्य सामने आए हैं। जांच रिपोर्ट के आधार पर दोनों पुलिसकर्मियों को निलंबित कर विभागीय कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

पुलिस उपमहानिरीक्षक वैभव कृष्ण ने कहा है कि गाजीपुर, जौनपुर और चंदौली जनपदों में व्यापारियों और आम नागरिकों की सुरक्षा से जुड़ी शिकायतों में किसी भी स्तर की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि दोषी पाए जाने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई जारी रहेगी।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *