Home » उत्तर प्रदेश » ​-नगर निगम की टीम ने दूसरे दिन लल्लापुरा और नई सड़क पर चलाया जांच अभियान

​-नगर निगम की टीम ने दूसरे दिन लल्लापुरा और नई सड़क पर चलाया जांच अभियान

 सावन में मांस-मछली बेचने वालों पर कसा शिकंजा, वसूला जुर्माना

​-नगर निगम की टीम ने दूसरे दिन लल्लापुरा और नई सड़क पर चलाया जांच अभियान

-​नियमों का उल्लंघन करने वाले विक्रेताओं से वसूला 20 हजार रुपये का जुर्माना, चेतावनी

 

​वाराणसी : सावन माह में कांवड़ यात्रा की पवित्रता और श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को ध्यान में रखते हुए नगर निगम प्रशासन पूरी तरह सख्त नजर आ रहा है। सावन के दौरान शहर में खुले में मांस-मछली की बिक्री रोकने के लिए निगम की टीम ने लगातार दूसरे दिन शुक्रवार को भी सघन जांच अभियान चलाया। इस दौरान लल्लापुरा और नई सड़क क्षेत्र में नियमों की अनदेखी करने वालों पर कार्रवाई करते हुए 20,000 रुपये का चालान किया गया।
नगर आयुक्त हिमांशु नागपाल के निर्देश पर ​पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. विजय अमृतराज के नेतृत्व में निगम की टीम ने शहर के विभिन्न इलाकों में औचक दौरा किया। इस दौरान टीम ने कई दुकानों की जांच की और सख्त हिदायत दी। हालांकि, जांच के दौरान शहर में ज्यादातर मांस और मछली की दुकानें पहले से ही बंद पाई गईं। उन्होंने बताया कि पूरे सावन माह और कांवड़ यात्रा के दौरान यह अभियान बिना रुके लगातार जारी रहेगा। यदि कोई भी नियमों का उल्लंघन करता हुआ पाया गया, तो उसके खिलाफ और अधिक सख्त कानूनी व प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी। नगर निगम की इस लगातार हो रही कार्रवाई से नियम तोड़ने वालों में खलबली मची हुई है।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *