रेवसा (धुस )गाँव के लगभग सभी तालाब समाप्ति की ओर……..

चंदौली,रेवसा, (धुस )10 अगस्त रेवसा गतम सभा सकलडीहा ब्लॉक का सबसे बड़ा गांव है l आवादी लगभग 8000 से ऊपर है l गांव सभी मे छोटे बड़े कई तालाब है जिसमे कई का तो अस्तित्व ही समाप्त हो गया है लोग जबरिया पाट कर निर्माण कर लिए है जो थोड़ा बचा है ओ भी तालाब अपने अस्तित्व के लिए आंसू बहा रहा है l यहाँ पर एक ऐतिहासिक भगवान राम और माता सीता का एक मंदिर है जो एक ट्रस्ट के तहत बना है जो लगभग डेढ़ बीघे जमीन मे है उसे भी लोग अपने अवैध निर्माड़ का शिकार बना लिए है l इसी गाँव मे गोंड बस्ती है जहाँ एक तालाब है जो लगभग 8 विसवे मे था जो खतौनी नंबर 954 ग और 954घर है जिसपर रात दिन जोरो पर निर्माड़ हो रहा है जब मैंने विरोध किया तो जान से मारने की धमकी देने लगा जिसे कुछ छूटभइये नेताओं का संरक्षण है l तहसीलदार से जांच के लिए आदेश कराकर लेखपाल को दिया जो दो महीने से कुछ नहीं किया मुझे ही बेवकुफ्र बना रहा है जब कहते है तो कहता है कल आएंगे कितने कल बीत गए मुझे तो लेखपाल अमित पाल पर ही संदेह है जो शक के घेरे मे है l इस तालाब को मुक्त कराकर सुन्दरीकारण करा दिया जाय तो छठ पर लोगो को बहुत बड़ी सुविधा हो जाती l तत्काल जांच करा कर इसे तत्काल मुक्त कराने की जरुरत है जैसा की हमारे माननीय मुख्यमंत्री जी की भी इसपर बहुत जोर है l








Users Today : 14
Users Yesterday : 54