Home » उत्तर प्रदेश » स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटर कॉलेज में निकली विशाल तिरंगा यात्रा, गूंजे देशभक्ति के नारे

रोहनिया।”हर घर तिरंगा” अभियान के तहत शुक्रवार को स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज गोविंदपुर में प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह गोपाल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर रोहनिया बाजार, गोविंदपुर और हरिहरपुर होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई।

 

रोहनिया।”हर घर तिरंगा” अभियान के तहत शुक्रवार को स्वामी श्रद्धानंद सरस्वती इंटरमीडिएट कॉलेज गोविंदपुर में प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह गोपाल के नेतृत्व में विशाल तिरंगा यात्रा निकाली गई।तिरंगा यात्रा विद्यालय परिसर से प्रारंभ होकर रोहनिया बाजार, गोविंदपुर और हरिहरपुर होते हुए पुनः विद्यालय परिसर में संपन्न हुई। यात्रा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के साथ विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, रोहनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष दशमी यादव, थाना प्रभारी राजू सिंह, रामदुलार सिंह, अनंत देव शर्मा, बाबा सिंह, सुभाष सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे लगाए।प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह गोपाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करना है।यात्रा में अजय दुबे सहित विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।

यात्रा में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों के साथ विद्यालय के संस्थापक एवं पूर्व विधायक रोहनिया सुरेंद्र नारायण सिंह, रोहनिया व्यापार मंडल अध्यक्ष दशमी यादव, थाना प्रभारी राजू सिंह, रामदुलार सिंह, अनंत देव शर्मा, बाबा सिंह, सुभाष सिंह सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग शामिल हुए।सभी ने हाथों में तिरंगा लेकर “भारत माता की जय” और “वंदे मातरम्” के गगनभेदी नारे लगाए।प्रधानाचार्य देवेंद्र सिंह गोपाल ने कहा कि तिरंगा यात्रा का उद्देश्य युवाओं में देशभक्ति और राष्ट्रीय एकता की भावना जागृत करना है।यात्रा में अजय दुबे सहित विद्यालय के अध्यापक-अध्यापिकाएं और सैकड़ों छात्र-छात्राएं उत्साहपूर्वक सम्मिलित हुए।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *