मृतक श्रेया उपाध्याय के घर सांत्वना देने पहुंचे रोहनिया विधायक से पीड़ित परिवार ने न्याय हेतु लगाया गुहार
विधायक ने डीसीपी से फोन पर वार्ता कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु दिया निर्देश

राजातालाब।स्थानीय थाना क्षेत्र के जक्खिनी पुलिस चौकी अंतर्गत मरुई गांव निवासिनी श्रेया उपाध्याय हत्याकांड के बाद सोमवार को रोहनिया विधायक डॉक्टर सुनील पटेल ने मृतक श्रेया उपाध्याय के घर पहुंच कर श्रेया के पिता सुनील उपाध्याय और माता रीता उपाध्याय से घटना के बारे में जानकारी ली।पीड़ित परिवार वालों ने आरोपी विवेक के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्यवाही करने हेतु विधायक से गुहार लगाई।विधायक ने शोक संवेदना व्यक्त करते हुए परिजनों को न्याय दिलाने हेतु सांत्वना दिया। उन्होंने मोबाइल फोन के माध्यम से डीसीपी गोमती जोन नीतू कादयान से वार्ता कर आरोपियों को जल्द से जल्द गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कठोरतम करवाई करने हेतु निर्देशित किया। इस दौरान साथ में प्रदेश सचिव सियाराम पटेल,जिलाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद पटेल, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि डॉक्टर महेंद्र सिंह पटेल, जिलाध्यक्ष युवा मंच मानस सिंह ,जिला महासचिव महेंद्र पटेल,जिला महासचिव राजकुमार कश्यप,जोन अध्यक्ष राम प्रकाश पटेल ,जिला महासचिव श्यामबली पटेल ,रामनारायण बिन्द , गोविंद पटेल , विनोद पटेल इत्यादि लोग उपस्थित रहे।








Users Today : 2
Users Yesterday : 133