Home » उत्तर प्रदेश » रक्षाबंधन से पहले वाली रात में वाराणसी कमिश्नरेट की वरुणा जोन पुलिस का सख्त एक्शन, महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में हुए लँगड़े।

रक्षाबंधन से पहले वाली रात में वाराणसी कमिश्नरेट की वरुणा जोन पुलिस का सख्त एक्शन, महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में हुए लँगड़े।

*रक्षाबंधन से पहले वाली रात में वाराणसी कमिश्नरेट की वरुणा जोन पुलिस का सख्त एक्शन, महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वाले दो बदमाश मुठभेड़ में हुए लँगड़े*

भाई-बहन के पावन पर्व रक्षाबंधन से ठीक पहले वाली रात वाराणसी कमिश्नरेट के वरुणा जोन पुलिस ने महिलाओं की सुरक्षा को लेकर सख्त संदेश दिया है।

मिशन शक्ति के तहत शिवपुर और कैंट थाना पुलिस ने महिलाओं के खिलाफ जघन्य अपराध करने वाले दो बदमाशों को मुठभेड़ में पकड़ा गया है। शिवपुर क्षेत्र में एक महिला की चेन खींचने वाले आरोपी और कैंट क्षेत्र में महिला के साथ बलात्कार करने वाले आरोपी को पुलिस ने उसी रात धर दबोचा है। दोनों घटनाओं में पुलिस की मुस्तैदी और सटीक कार्रवाई ने पूरे शहर में चर्चा छेड़ दी है।

डीसीपी प्रमोद कुमार और एडीसीपी लिपि नागायच के निर्देशन में कैंट एवं शिवपुर पुलिस की टीमों ने बेहतरीन समन्वय के साथ यह अभियान चलाया। सूचना मिलते ही दोनों थानों की पुलिस ने अलग-अलग जगहों पर मुठभेड़ की और अपराधियों को उनके अंजाम तक पहुँचाया।

रक्षाबंधन का त्योहार भाई द्वारा बहन की रक्षा का प्रतीक माना जाता है। इसी भावना को साकार करते हुए वरुणा जोन पुलिस ने साबित कर दिया कि महिलाओं की सुरक्षा सिर्फ परिवार की नहीं, बल्कि प्रशासन और पुलिस की भी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है।

मिशन शक्ति के तहत चल रहे इस अभियान में पुलिस लगातार महिलाओं के खिलाफ अपराध करने वालों पर नजर रखे हुए है। डीसीपी वरूणा प्रमोद कुमार का कहना है कि महिलाओं के साथ छेड़छाड़, चेन स्नैचिंग या यौन अपराध जैसे मामलों में रियायत की जगह ही नहीं है, ज़ीरो टॉलरेंस एक्शन जारी रहेगा।

इन दोनों एनकाउंटरों से अपराधियों में खौफ फैला है और आम महिलाओं में सुरक्षा का भरोसा बढ़ा है। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर हुई इस कार्रवाई को शहरवासी महिलाओं की सुरक्षा की दिशा में एक सकारात्मक कदम बता रहे हैं।

Liveupweb
Author: Liveupweb

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *